मिलिए दीपक तिजोरी की खूबसूरत बेटी Samara Tijori से, 13 साल की उम्र में हो गई थी किडनैप, जानिए पूरा किस्सा

Published by : Divya Keshri Updated At : 20 Mar 2023 2:21 PM

विज्ञापन

Deepak Tijori daughter Samara Tijori: समारा तिजोरी, अभिषेक बच्चन-स्टारर बॉब बिस्वास के साथ फिल्मों में डेब्यू कर चुकी है. इसमें वो अभिषेक की बेटी के किरदार में नजर आई थी. इसके अलावा समारा बोमन ईरानी अभिनीत एक वेब सीरीज मासूम में नजर आई थी.

विज्ञापन

Deepak Tijori daughter Samara Tijori: 90 के दशक के हीरो दीपक तिजोरी (Deepak Tijori) की बेटी समारा तिजोरी (Samara Tijori) काफी ग्लैमरस है. समारा 24 साल की है और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. दीपक की लाडली बॉलीवुड में एंट्री कर चुकी है. लेकिन क्या आप जानते है 13 साल की उम्र में स्टारकिड किडनैप हो गई थी. चलिए आपको बताते है पूरा किस्सा.

समारा तिजोरी ने इस एक्टर संग किया बॉलीवुड में डेब्यू

समारा तिजोरी, अभिषेक बच्चन-स्टारर बॉब बिस्वास के साथ फिल्मों में डेब्यू कर चुकी है. इसमें वो अभिषेक की बेटी के किरदार में नजर आई थी. इसके अलावा समारा बोमन ईरानी अभिनीत एक वेब सीरीज मासूम में नजर आई. बोमन ईरानी के साथ उन्होंने काम किया, जिसे आप डिज्नी+ Hotstar पर देख सकते है. इसका पोस्टर और ट्रेलर स्टारकिड ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया हुआ है.

https://www.instagram.com/p/CeiaQ8uIiXm/

जब समारा हुई थी किडनैप

कई मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, 2009 में समारा का अपहरण कर लिया गया था जब वह 13 साल की थी. समारा जब वह अपने घर वापस आ रही थी, तब अपहरणकर्ता ने उसे जबरन एक ऑटोरिक्शा के अंदर खींच लिया और मुंबई के मलाड में एक लॉज में ले गया. हालांकि सिर्फ तीन घंटे में ही उसे पुलिस ने अपहरणकर्ता से छुड़ा लिया था.

https://www.instagram.com/p/Ch9yT5XIwyB/

इस शॉर्ट फिल्म में आई थी नजर

समारा तिजोरी ने विक्की कौशल स्टार्टर ‘भूत’ में काम किया था और ढिशूम (2016) के दौरान निर्देशक रोहित धवन की सहायता की थी. वो ग्रैंड प्लान नाम की शॉर्ट फिल्म में काम कर चुकी है. इंस्टाग्राम पर उन्हें 42 हाजर से ज्यादा लोग फॉलो करते है. उनकी टाइमलाइन पर उनके पिता के साथ कुछ तस्वीरें है. इसके अलावा स्टारकिड की कई खूबसूरत और ग्लैमरस फोटोज मौजूद है, जिससे आपकी नजर नहीं हटेगी.

https://www.instagram.com/p/CexkEprKdL0/
Also Read: आशिकी फेम एक्टर दीपक तिजोरी से हुई 2.6 करोड़ की धोखाधड़ी, एक्टर ने दर्ज कराई शिकायत, जानें पूरा मामला

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola