Dalljiet Kaur: पति निखिल पटेल से अलगाव की अफवाहों पर दलजीत कौर ने तोड़ी चुप्पी, कह दी बड़ी बात

Updated:
विज्ञापन

शालीन भनोट की पूर्व पत्नी और टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर ने पिछले साल ही निखिल पटेल संग दूसरी शादी की. शादी के बाद एक्ट्रेस काफी खुश थी. शादी के इतने महीनों बाद एक्ट्रेस ने अपनी शादी की सारी तसवीरें हटा दी है. जिसके बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं है.

विज्ञापन
undefined

शालीन भनोट की पूर्व पत्नी और टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर ने निखिल पटेल संग दूसरी शादी रचाई. शादी के बाद एक्ट्रेस अपने बेटे जेडन के साथ केन्या से वापस इंडिया आ गई है.

विज्ञापन
undefined

दलजीत कौर ने निखिल पटेल के साथ अपनी शादी की तसवीरें इंस्टाग्राम से डिलीट कर दी है. जिसके बाद से फैंस कयास लगा रहे है कि उनकी शादी में दिक्कत आ रही है. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम बायो से पटेल सरनेम भी हटा दिया.

undefined

दलजीत के बाद उनके पति निखिल पटेल ने भी अपने इंस्टाग्राम से शादी की सभी फोटोज डिलीट कर दी है. जिसके बाद तलाक की खबरें तेज हो गई है.

undefined

अलगाव की अफवाहों के बीच, दलजीत की टीम की तरफ से एक स्टेटमेंट जारी किया गया है. ईटाइम्स के अनुसार, प्रवक्ता ने कहा, “मैं बता रहा हूं कि दलजीत और जेडन (उनका बेटा) इस समय दलजीत के पिता की सर्जरी के लिए भारत में हैं और उसके बाद उनकी मां की सर्जरी भी हुई, जिसके लिए उन्हें उनके पास रहना जरूरी था.”

undefined

प्रवक्ता के हवाले से आगे कहा गया, ‘इसके अलावा, मैं केवल इतना कहना चाहूंगा कि दलजीत फिलहाल किसी भी चीज पर कोई कमेंट नहीं करना चाहेंगी क्योंकि तस्वीर में बच्चे हैं. आगे उन्होंने कहा कि कृपया उसके बच्चों की निजता का सम्मान करें और कृपया इसे एकमात्र बयान मानें जो वह देना चाहेगी.”

undefined

दलजीत कौर और निखिल पटेल 18 मार्च को अपने परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंध गए. प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन 16 मार्च को शुरू हो गया था.

undefined

निखिल के साथ शादी करने के बाद दलजीत ने एक पोस्ट लिखा था कि, मैं सभी तलाकशुदा और विधवा लोगों को यह बताना चाहती हूं कि वे उम्मीद न छोड़ें और अपनी आत्मा के साथी की तलाश करते रहे.

undefined

निखिल से शादी से पहले दलजीत ने शालीन भनोट के साथ दिसंबर 2009 में शादी की थी. साल 2016 में ये कपल अलग हो गया. दलजीत ने शालीन पर घरेलू हिंसा और दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया गया था.

Also Read: Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya OTT: इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी शाहिद-कृति सेनन की मूवी, नोट कर लें तारीख Also Read: Mirzapur-पंचायत से लेकर द फैमिली मैन तक, ये हैं हिंदी की टॉप 10 वेब सीरीज, बिल्कुल ना करें मिस
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola