स्मृति मंधाना को धोखा? पलाश मुच्छल पर उठे सवाल, डेजी शाह ने तोड़ी चुप्पी

Updated:
विज्ञापन

Daisy Shah Statement On Palash Mucchal Controversy

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Daisy Shah Statement On Palash Mucchal Controversy: बॉलीवुड एक्ट्रेस डेजी शाह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर चर्चा में हैं. वह लगातार इंटरव्यू में अपने नए प्रोजेक्ट्स पर बात कर रही हैं. इसी बीच उन्होंने म्यूजिक डायरेक्टर और फिल्ममेकर पलाश मुच्छल से जुड़े विवाद और क्रिकेटर स्मृति मंधाना के साथ उनके रिश्ते पर भी प्रतिक्रिया दी है.

विज्ञापन

Daisy Shah Statement On Palash Mucchal Controversy: बॉलीवुड एक्ट्रेस डेजी शाह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर चर्चा में हैं. वह लगातार इंटरव्यू में अपने नए प्रोजेक्ट्स पर बात कर रही हैं. इसी बीच उन्होंने म्यूजिक डायरेक्टर और फिल्ममेकर पलाश मुच्छल से जुड़े विवाद और क्रिकेटर स्मृति मंधाना के साथ उनके रिश्ते पर भी प्रतिक्रिया दी है.

विज्ञापन

फिल्म को लेकर कैसे हुआ अप्रोच?

मिस मालिनी को दिए एक इंटरव्यू के दौरान डेजी शाह ने बताया कि उन्हें पलाश मुच्छल की फिल्म के लिए शुरुआत में कुछ अनजान लोगों के जरिए संपर्क किया गया था. यह तरीका उन्हें थोड़ा अजीब लगा, क्योंकि वह पलाश की बहन पलक मुच्छल की अच्छी दोस्त हैं. डेजी का कहना है कि अगर पलाश सच में उन्हें कास्ट करना चाहते, तो सीधे संपर्क कर सकते थे.

उन्होंने आगे बताया कि जब उन्होंने खुद पलाश को मैसेज कर इस बारे में पूछा, तो उन्होंने स्वीकार किया कि वह फिल्म बना रहे हैं, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों के कारण किसी से सीधे बात करने में हिचकिचा रहे थे.

विवाद पर क्या बोलीं डेजी शाह?

पिछले कुछ समय से पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना के रिश्ते को लेकर कई तरह की खबरें सामने आई हैं. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए डेजी शाह ने साफ कहा कि वह किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले पूरी सच्चाई जानना जरूरी मानती हैं.

डेजी ने कहा, “हर सिक्के के दो पहलू होते हैं. यह मामला कुछ लोगों के बीच का निजी विषय है, जिसमें बाहर के लोग सिर्फ सोशल मीडिया के आधार पर राय बना लेते हैं. हमें बिना पूरी सच्चाई जाने किसी को जज नहीं करना चाहिए.” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह किसी का पक्ष नहीं ले रही हैं और पर्सनल व प्रोफेशनल लाइफ को अलग रखना जरूरी समझती हैं.

रिश्ते को लेकर जताई उम्मीद

डेजी शाह ने दोनों के रिश्ते को लेकर सकारात्मक उम्मीद भी जताई. उन्होंने कहा कि पलाश और स्मृति एक अच्छे कपल थे और वह चाहती हैं कि अगर संभव हो तो दोनों के बीच सब कुछ ठीक हो जाए.

यह भी पढ़ें: ‘धुरंधर 2’ का क्लाईमैक्स देख फैंस कंफ्यूज, क्या आने वाला है पार्ट 3?

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola