Criminal Justice 3: पिछले सीजन से दमदार होने वाला है क्रिमिनल जस्टिस 3, पंकज त्रिपाठी ने किये कई खुलासे

Updated:
विज्ञापन

डिज्नी प्लस हॉटस्टार की पॉपुलर वेब सीरीज क्रिमिनल जस्टिस का तीसरा सीजन जल्द ही दस्तक देने वाला है. जुवेनाइल मुद्दे पर आधारित इस सीजन का चेहरा भी टैलेंटेड एक्टर पंकज त्रिपाठी होंगे. परदे पर उनको चुनौती श्वेता बासु प्रसाद देती दिखेंगी.

विज्ञापन

डिज्नी प्लस हॉटस्टार की पॉपुलर वेब सीरीज क्रिमिनल जस्टिस का तीसरा सीजन जल्द ही दस्तक देने वाला है. जुवेनाइल मुद्दे पर आधारित इस सीजन का चेहरा भी टैलेंटेड एक्टर पंकज त्रिपाठी होंगे. परदे पर उनको चुनौती श्वेता बासु प्रसाद देती दिखेंगी. नवोदित अभिनेता आदित्य गुप्ता भी अहम भूमिका में हैं. इन कलाकारों से प्रभात खबर ने खास बातचीत की जिसमें सितारों ने इस सीरीज के बारे में कई खुलासे किये. उन्होंने अपने किरदारों के बारे में बात की. हाल ही में इसका ट्रेलर रिलीज हुआ था. पंकज त्रिपाठी के किरदार के सामने अवंतिका आहूजा (स्वस्तिका मुखर्जी) नामक एक महिला उनसे हेल्प मांगती है, जो चाहती है कि वह उसके बेटे मुकुल का केस लड़े. मुकुल पर अपनी ही बहन लोकप्रिय बाल कलाकार ज़ारा आहूजा की हत्या का आरोप है. सभी सबूत मुकुल की ओर इशारा करते हैं, हत्या के हथियार पर उसकी उंगलियों के निशान तक, लेकिन मुकुल अपनी बेगुनाही बनाए रखता है. इसमें कई परतें हैं जो कहानी को बयां कर रही है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola