हार्दिक पांड्या ने नताशा से पूछा- बेबी मैं क्या हूं तेरा? तो एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब, वायरल हो रहा वीडियो

Updated:
विज्ञापन
हार्दिक पांड्या ने नताशा से पूछा- बेबी मैं क्या हूं तेरा? तो एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब, वायरल हो रहा वीडियो

Hardik and Natasha video- भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में बने हैं. हाल ही में हार्दिक ने नताशा स्टेनकोविक (Natasha stankovic) के साथ सोशल मीडिया पर कुछ तसवीरें शेयर की थी. इन तसवीरों के जरिए उन्होंने फैंस को खुशखबरी देते हुए बताया था कि वो पिता बनने वाले हैं. अब दोनों का साथ में एक इंटरनेट पर वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें हार्दिक नताशा की हिंदी का मजाक उड़ा रहे हैं. ये वीडियो फैंस को खूब पसन्द आ रहा है.

विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में बने हैं. हाल ही में हार्दिक ने नताशा स्टेनकोविक (Natasha stankovic) के साथ सोशल मीडिया पर कुछ तसवीरें शेयर की थी. इन तसवीरों के जरिए उन्होंने फैंस को खुशखबरी देते हुए बताया था कि वो पिता बनने वाले हैं. अब दोनों का साथ में एक इंटरनेट पर वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें हार्दिक नताशा की हिंदी का मजाक उड़ा रहे हैं. ये वीडियो फैंस को खूब पसन्द आ रहा है.

Also Read: पापा बनने वाले हैं हार्दिक पांड्या, इंस्टाग्राम पर शेयर की नताशा के साथ तसवीरें, दोनों की शादी के भी चर्चे

इस वायरल वीडियो में हार्दिक पांड्या नताशा से पूछते हैं, बेबी मैं क्या हूं तेरा. नताशा इसका जवाब देने से पहले हंसने लगती हैं और कहती हैं जिगर का टुकड़ा. जिसके बाद हार्दिक नताशा के हिंदी बोलने की नकल करते हैं. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं, इस वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे है.

बता दें कि हाल ही में नताशा स्टेन्कोविक और हार्दिक पांड्या ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट पर कुछ तसवीरें शेयर की थी. इन तसवीरों के कैप्शन में लिखा था, ‘हार्दिक और मेरा अब तक का सफर यादगार रहा है. आने वाले समय में यह और भी बेहतर होगा. अब हम दोनों मिलकर अपनी जिंदगी में एक नए मेहमान का स्वागत करने जा रहे हैं. हम अपनी इस जिंदगी के नए कदम को लेकर बहुत ही उत्साहित हैं और आप सब की दुआओं की दरकार है.

दोनों ने एक पारंपरिक समारोह की भी एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें हार्दिक और नताशा इंडियन अटायर में दिखे और दोनों ने गले में माला पहना हुआ है. इस तसवीर को देखकर कई लोगों का कहना है कि यह दोनों के शादी की तस्वीर है. दोनों ने लॉकडाउन के बीच शादी रचा ली और किसी को इसकी खबर भी नहीं हुई.

गौरतलब है कि हार्दिक पांड्या ने नये साल के मौके पर गर्लफ्रेंड नताशा स्टेनकोविक संग सगाई की थी. दोनों याच पर थे. समुद्र के बीचोंबीच हार्दिक ने घुटनों पर बैठकर नताशा को प्रपोज किया था.इस खास मौके की तसवीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे. बता दें कि नताशा और हार्दिक लंबे समय से एकदूसरे को डेट कर रहे थे.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola