CID 2: दो पक्के दोस्त बने एक-दूसरे के कट्टर दुश्मन, क्यों अभिजीत ने मारी दया को गोली? सदमे में ACP प्रद्युमन
Published by : Divya Keshri Updated At : 27 Oct 2024 9:36 AM
CID 2
मशहूर शो ‘सीआईडी’ फिर से टीवी पर दस्तक देने वाला है और इसका ट्रेलर मेकर्स ने जारी कर दिया है. ट्रेलर सस्पेंस से भरा हुआ है और इसे देखने के बाद फैंस के मन में कई सवाल आएंगे. आप भी देखिए ये जबरदस्त ट्रेलर.
CID 2: सोनी टीवी का पसंदीदा शो ‘सीआईडी’ एक बार फिर से वापस आ रहा है. छह साल बाद शो दर्शकों को फिर से एंटरटेन करने आ रहा. कुछ दिन पहले इसके दूसरे सीजन की अनाउंसमेंट की गई और अब इसका ट्रेलर सामने आ गया है. ट्रेलर में एसीपी प्रद्युमन, दया और और अभिजीत नजर आ रहे हैं. हालांकि प्रोमो में दया और अभिजीत आमने-सामने दिख रहे हैं. ये काफी रोमांचक और सस्पेंस से भरा हुआ है.
‘सीआईडी 2’ का ट्रेलर जारी
‘सीआईडी 2’ का ट्रेलर देखने के बाद दर्शकों की उत्सुकता बढ़ जाएगी. ट्रेलर में दिखाया गया है कि दया और अभीजीत, जो एक-दूसरे के दोस्त थे, अब कट्टर दुश्मन बन गए है. अभिजीत, दया पर बंदूक ताने खड़ा होता है और वो लोग किसी झरने के किनारे दिख रहे हैं. बारिश हो रही है और दया और अभीजीत के चेहरे पर चोट के निशान है, जिससे खून बह रहा है. अभीजीत उसपर गोली चला देता है और वह पानी में गिर जाता है. हालांकि एसीपी प्रद्युमन उसे रोकने की कोशिश करते हैं, लेकिन अभीजीत उसकी भी बात नहीं सुनता. एसीपी प्रद्युमन की आंखों में आंसू आ जाता है.
‘सीआईडी 2’ देख कर फैंस के मन में आ रहे सवाल
‘सीआईडी 2’ का ट्रेलर देखने के बाद फैंस के मन में यही सवाल आएगा कि आखिर अभीजीत ने दया को गोली क्यों मारी. आखिर दोनों एक-दूसरे के दुश्मन क्यों बन बैठे. मेकर्स ने अभी तक डेट नहीं बताई है, कि शो किस दिन से सोनी पर शुरू होगा. लेकिन इतना तय है कि ट्रेलर दर्शकों को जरूर उत्साहित कर देगा. बता दें कि सीआईडी ने 20 सालों तक दर्शकों को 1547 एपिसोड्स के जरिए शो से बांधे रखा. हालांकि साल 2018 में ये बंद हो गया था.
Also Read- CID Returns: टीवी पर नॉस्टैल्जिया लेकर दोबारा आएगा हिट शो, जानें कब होगा ऑन एयर, कब होगी शूटिंग शुरू
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










