धुरंधर को लेकर सुपर एक्साइटेड थे राकेश बेदी, चंकी पांडे ने मजेदार किस्सा किया शेयर

Updated:
विज्ञापन

राकेश बेदी को लेकर क्या बोले चंकी पांडे फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

है जवानी तो इश्क होना है की शूटिंग के दौरान राकेश बेदी धुरंधर की बात किया करते थे. वह प्रोजेक्ट को लेकर बेहद एक्साइटेड थे. चंकी पांडे ने ये मजेदार खुलासा किया है.

विज्ञापन

बॉलीवुड स्टार राकेश बेदी ने जबसे धुरंधर फ्रेंचाइजी में काम किया है, तबसे हर तरफ उनकी चर्चा हो रही है. उनकी दमदार एक्टिंग को दर्शक और क्रिटिक्स से काफी अच्छे रिव्यू मिले. फिलहाल वह डेविड धवन की कॉमेडी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में नजर आ रहे हैं. इसी बीच उनके को-स्टार चंकी पांडे ने शूटिंग के दौरान का एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया.

विज्ञापन

जवानी तो इश्क होना है की शूटिंग पर धुरंधर की चर्चा करते थे राकेश बेदी

चंकी पांडे ने ई टाइम्स संग बात करते हुए बताया कि स्कॉटलैंड में ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की शूटिंग के दौरान राकेश बेदी अक्सर ‘धुरंधर’ के बारे में बात किया करते थे. वह आदित्य धर के प्रोजेक्ट को लेकर बेहद एक्साइटेड थे और उनकी आंखों में उस फिल्म के लिए खास चमक दिखाई देती थी.

धुरंधर में राकेश की एक्टिंग को देखकर चंकी हुए थे खुश

चंकी ने बताया कि राकेश बेदी फिल्म की कहानी तो नहीं बताते थे, लेकिन बार-बार इस बात का जिक्र करते थे कि निर्देशक ने एक शानदार यूनिवर्स तैयार किया है. उनके विश्वास को देखकर लगता था कि मूवी जबरदस्त होने वाली है. चंकी ने आगे कहा कि जब उन्होंने फिल्म देखी, तो राकेश की एक्टिंग को देखकर इम्प्रेस हुए और उन्हें फोन कर बधाई दी थी.

धुरंधर फ्रेंचाइजी में राकेश बेदी ने बटोरी खूब सुर्खियां

धुरंधर फ्रेंचाइजी में राकेश बेदी ने जमील जमाली नाम के भारतीय एजेंट की भूमिका निभाई थी, जो पाकिस्तान की राजनीतिक व्यवस्था में घुसपैठ करने के मिशन पर भेजा जाता है और बाद में वहां एक प्रभावशाली नेता बन जाता है. उनके कई डायलॉग्स सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिनमें “बच्चा है तू मेरा” सबसे ज्यादा चर्चा में रहा.

यह भी पढ़ें- अलीबाग में यश-राधिका ने खरीदी करोड़ों की प्रीमियम प्रॉपर्टी, शाहरुख-विराट के बने पड़ोसी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola