Chiyaan Vikram की ‘तंगलान’ का हिंदी रिलीज डेट हुआ आउट, उत्तर भारत के फैंस को मिली बड़ी सौगात

Chiyan Vikram की तंगलान के हिंदी वर्जन की रिलीज डेट सामने आ गई है. फिल्म का निर्देशन पा. रंजीत ने किया है. वहीं, फिल्म में चियान विक्रम और मालविका मोहनन मुख्य भूमिकाओं में हैं.
Chiyaan Vikram और मालविका मोहनन स्टारर ‘तंगलान’ के हिंदी वर्जन की रिलीज डेट सामने आ गई है. पा. रंजीत की निर्देशित यह पीरियड ड्रामा फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर सुपरहिट रही, जिसके बाद उत्तर भारत के भी दर्शकों की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई. ऐसे में अब दर्शकों की बढ़ती डिमांड्स को देखने के बाद मेकर्स ने इसे हिंदी में रिलीज करने का फैसला किया है. यह फिल्म 15 अगस्त को तमिल, तेलगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में साउथ इंडियन सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. अब यह फिल्म हिंदी भाषा में 30 अगस्त को सिनेमाघर में दस्तक देगी.
तंगलान की हिंदी रिलीज डेट
तंगलान के निर्देशक ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक पोस्टर के साथ तंगलान के हिंदी वर्जन की ऑफिसियल रिलीज डेट के साथ अनाउंसमेंट की है. पोस्ट के नीचे कैप्शन लिखा है कि, “द सन ऑफ गोल्ड 30 अगस्त को उत्तर भारत में आ रही है, तंगलान के महाकाव्य कहानी का अनुभव करने के लिए तैयार हो जाइए.”
Also Read: Thangalaan Sequel: चियान विक्रम ने थंगालन का सीक्वल किया कंफर्म, कहा ‘आप सभी को बहुत पसंद…’
Also Read: Thangalaan: जबरदस्त कंटेंट और अनोखी कहानी से साउथ सिनेमा में आग लगाने आई है!
तंगलान की कहानी
तंगलान फिल्म में मालविका मोहनन एक जनजाति नेता का किरदार निभा रही हैं, जिसके पास कई राशस्यमी शक्तियां हैं. वह फिल्म में चियान विक्रम को टक्कर देने वाली हैं. फिल्म की कहानी कोलार गोल्ड फील्ड्स के इतिहास को दर्शाती है, जिसे अंग्रेजों ने सोने के लालच में ढूंढकर कई मजदूरों की जान ली थी. इस फिल्म की कहानी काफी अलग और सच्ची घटना पर आधारित है, जो इसे और भी खास बनाती है. उत्तर भारत के दर्शक फिल्म का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं. अब फिल्म को रिलीज होने में सिर्फ 5 ही दिन रह गए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










