करण मेहरा संग रिलेशनशिप में थी चारु असोपा, सुष्मिता सेन के भाई राजीव का सनसनीखेज खुलासा

Updated:
विज्ञापन

Charu Asopra-Rajeev Sen Divorce: टीवी के पॉपुलर कपल रह चुके चारु असोपा और राजीव सेन इन-दिनों अपनी तलाक की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने हुए है. अब राजीव ने पत्नी पर कई गंभीर आरोप लगाए है.

विज्ञापन

Charu Asopra-Rajeev Sen Divorce: टीवी के पॉपुलर कपल रह चुके चारु असोपा और राजीव सेन लगातार अपनी पर्सनल लाईफ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. उनकी शादी एक बार फिर तलाक के कगार पर पहुंच गई है. बीते दिनों सिद्धार्थ कन्नन के साथ चारु असोपा का इंटरव्यू सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया. इंटरव्यू में उन्होंने दावा किया है कि राजीव सेन ने उनपर कभी भी भरोसा नहीं किया. उन्होंने यह भी कहा है कि राजीव ने कम से कम एक दो बार उस पर हाथ भी उठाया है, और जब वह अपनी गर्भावस्था के आठवें महीने में थी, तो उसे धोखा दिया.

विज्ञापन
राजीव सेन ने चारु पर लगाए ये आरोप

अब राजीव सेन ने चारु पर पलटवार करते हुए कहा कि उनकी पत्नी हर समय विक्टिम कार्ड खेलना चाहती थी. वह बहुच ज्यादा घमंडी है. उन्होंने कहा कि उनके परिवार ने हमेशा चारु असोपा के प्रति बहुत प्यार और उनका साथ दिया है, फिर भी उन्होंने इस तरह के ‘शर्मनाक आरोप’ लगाए. उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में अपने ऊपर लगे सारे आरोपों को खारिज कर दिया है.

undefined
करण मेहरा संग चारु का अफेयर

राजीव सेन ने चारु असोपा की मां नीलम की ओर से उन्हें भेजे गए कई वॉयस नोट्स साझा किए. यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि चारु असोपा ने कहा कि वह तबाह हो गईं जब उनकी मां ने राजीव सेन मामले में उन पर विश्वास करने से इनकार कर दिया. राजीव सेन ने बताया कि उनकी सास ने टीवी अभिनेता करण मेहरा के साथ चारु के रोमांस के बारे में खुलासा किया. राजीव सेन ने खुलासा करते हुए कहा, ‘चारु और करण मेहरा ने एक रोमांटिक इंस्टाग्राम रील बनाई थी. उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी सास से करण के बारे में सुना. वह चारु और करण की दोस्ती से बिल्कुल अंजान थे.

Also Read: तलाक की खबरों के बीच चारु असोपा-राजीव सेन ने बेटी जियाना का पहला जन्मदिन साथ में किया सेलिब्रेट, PHOTOS राजीव को है जियाना की चिंता

राजीव सेन ने कहा कि चारु हर समय झूठ बोल रही हैं. उन्होंने कहा कि उनकी मां ने उन्हें बताया कि चारु असोपा के पहले के रिश्ते भी इसी वजह से खत्म हुए थे. उन्होंने यह भी स्वीकार किया, कभी-कभी मैं अपना आपा खो देता था, क्योंकि उनकी पत्नी बार-बार उन्हें उकसाती रहती थी. उन्होंने कहा कि यह देखकर दुख होता है कि कैसे चारु असोपा जियाना को ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रही हैं. उन्होंने कहा कि अगर वह हर बार मीडिया से बात नहीं करतीं तो चीजें अलग हो सकती थीं. उन्होंने यह भी कहा कि वह चारु असोपा के साथ पूरी तरह से दूर हो चुके है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola