चारु असोपा-राजीव सेन के रिश्ते में एक बार फिर आई दरार, कपल ने एक दूसरे को सोशल मीडिया पर किया अनफॉलो

Updated:
विज्ञापन
चारु असोपा-राजीव सेन के रिश्ते में एक बार फिर आई दरार, कपल ने एक दूसरे को सोशल मीडिया पर किया अनफॉलो

चारु असोपा और राजीव सेन के बीच एक बार फिर सब कुछ ठीक नहीं है. दोनों कपल ने सोशल मीडिया पर एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया है. जिसके बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि क्या दोनों तलाक तो नहीं लेंगे.

विज्ञापन

टीवी एक्ट्रेस चारु असोपा और राजीव सेन इंडस्ट्री के सबसे चर्चित कपल में से एक है. दोनों की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आती है. हालांकि ये दोनों ज्यादा समय तक खुद को ठीक नहीं रख पाते, दोनों की शादी में आये दिन दिक्कते आती रहती है. कुछ महीने पहले मामला इतना बिगड़ गया था. दोनों एक दूसरे से तलाक लेना चाहते थे. हालांकि, उन्होंने चीजों को पैच अप किया. गणेश चतुर्थी के अवसर पर, दोनों ने एक संयुक्त बयान दिया कि उन्होंने अपनी बेटी जियाना की खातिर सुलह कर ली है. अब, ऐसा लगता है कि फिर से दोनों की शादी खतरे में है.

चारु असोपा-राजीव सेन ने एक दूसरे को किया अनफॉलो

ईटाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, चारु असोपा और सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है. ऐसा लगता है कि उन्होंने अपने पैचअप वाले पोस्ट को भी हटा दिया है. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि राजीव ने परिवार और चारु के साथ वाली सारी फोटोज डिलीट कर दी है. ऐसी खबरें तब आई, जब चारु अपनी बेटी जियाना के बर्थडे के लिए बीकानेर अपने परिवार से मिलने गई थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक वह दुबई जाने वाली हैं.

Also Read: चारु असोपा ने राजीव सेन से छुपाई थी अपनी पहली शादी, एक्ट्रेस बोली- बहुत मौके दिए…अब तलाक चाहिए

चारु असोपा और राजीव सेन नहीं कर सकते सुलह?

दोनों के करीबी सूत्र, चारु एक बार फिर हमेशा के लिए रिश्ते से बाहर निकलने के बारे में सोच रही हैं. सूत्र ने कहा कि उनके बीच के मतभेदों को हल नहीं किया जा सकता है. सूत्र ने कहा, “अब दोनो के बीच सुलह की कोई गुंजाइश ही नहीं दिख रही है.” जब उन्होंने चारु से संपर्क किया तो अभिनेत्री ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया. बता दें कि गणेश चतुर्थी के उत्सव के अवसर पर, चारु और राजीव ने घोषणा की कि वे अपनी शादी को दूसरा मौका देने जा रहे हैं और अपनी बेटी जियाना की परवरिश पर ध्यान केंद्रित करेंगे. उन्होंने अपने फैंस को सपोर्ट करने के लिए धन्��वाद भी दिया.

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola