Border 2 Climax: फिल्म का ये सीन देख रो पड़े दर्शक, क्लाइमेक्स में ऐसा क्या? कर दिया सबको इमोशनल

Updated:
विज्ञापन
Border 2 Climax: फिल्म का ये सीन देख रो पड़े दर्शक, क्लाइमेक्स में ऐसा क्या? कर दिया सबको इमोशनल

Border 2 Climax: 1971 युद्ध पर बनी बॉर्डर 2 फिल्म सिर्फ जंग की कहानी नहीं, बल्कि सैनिकों के बलिदान, उनके परिवारों के इमोशन और देशभक्ति की गहरी झलक दिखाती है. इस फिल्म में एक ऐसा भी मोमेंट है जिसे देखकर फैंस काफी भावुक हो जाते हैं. क्या आपने देखा?

विज्ञापन

Border 2 Climax: सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ को रिलीज हुए अभी ज्यादा दिन नहीं हुए हैं, लेकिन फिल्म ने आते ही लोगों के दिलों को छूना शुरू कर दिया है. थिएटर से बाहर निकलते वक्त कई दर्शकों की आंखें नम दिख रही हैं. सवाल यही है, आखिर इस फिल्म में ऐसा क्या है?

दरअसल, ‘बॉर्डर 2’ 1971 के भारत-पाक युद्ध पर बनी है. यह पहली ‘बॉर्डर’ फिल्म का सिक्वल है, लेकिन इस बार कहानी नए जवानों और उनकी जर्नी पर फोकस करती है. फिल्म सिर्फ गोलियों और धमाकों तक सीमित नहीं रहती, बल्कि एक सैनिक की जिंदगी, उसके घरवालों की चिंता, इंतजार और बलिदान को भी बहुत करीब से दिखाती है. यही वजह है कि लोग खुद को कहानी से जोड़ पाते हैं.

फतेह सिंह कलेर के रोल में सनी देओल

फिल्म में सनी देओल आर्मी ऑफिसर फतेह सिंह कलेर के रोल में नजर आते हैं. वह अपने जवानों को सिर्फ सिपाही नहीं, परिवार मानते हैं. वरुण धवन मेजर होशियार सिंह दहिया बने हैं और अपने जोश से कहानी में जान डालते हैं. दिलजीत दोसांझ एयरफोर्स ऑफिसर निर्मल जीत सिंह सेखों और अहान शेट्टी नेवी के लेफ्टिनेंट महेंद्र सिंह रावत के किरदार में असर छोड़ते हैं. सभी कलाकार अपने-अपने रोल में फिट नजर आते हैं.

इस सीन पर इमोशनल हो रहे दर्शक

फिल्म का क्लाइमेक्स सबसे ज्यादा असर करता है. जब भारत की जीत दिखाई जाती है और सनी देओल का किरदार प्रार्थना करता नजर आता है, उसी पल पहली ‘बॉर्डर’ के कलाकारों, अक्षय खन्ना, सुनील शेट्टी, सुदेश बेरी और पुनीत इस्सर की एक झलक दिखती है. यह सीन थिएटर में बैठे लोगों को भावुक कर देता है.

यह भी पढे़ं: Border 2: आर्मी की वर्दी में बेटे आहान को देख इमोशनल हुए सुनील शेट्टी, इंस्टा पर लिख दी दिल की बात

यहां देखें बॉर्डर 2 का ट्रेलर

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola