ePaper

कैटरीना कैफ की हमशक्ल बुलाए जाने पर जरीन खान ने कह डाली ये बात, बोलीं- कोई भी फिल्म मेकर डुप्लीकेट के साथ...

Updated at : 31 Jan 2021 8:10 AM (IST)
विज्ञापन
कैटरीना कैफ की हमशक्ल बुलाए जाने पर जरीन खान ने कह डाली ये बात, बोलीं- कोई भी फिल्म मेकर डुप्लीकेट के साथ...

zareen khan reacts on comparison with katrina kaif : बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस जरीन खान (Zareen Khan) को फिल्म इंडस्ट्री में एक्टर सलमान खान लेकर आए थे. जरीन ने सलमान खान की वीर फिल्‍म से बॉलीवुड में डेब्‍यू किया था. एक तरफ जहां एक्ट्रेस की खूबसूरती का हर कोई दीवाना हो गया था, तो दूसरी तरफ उनकी तुलना एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) से होती आई हैं. अब उन्होंने इसपर खुलकर बात की. जरीन ने बताया कि कैटरीना से होने वाली उनकी तुलना कहीं से भी उनके करियर के लिए फायदेमंद साबित नहीं होने वाली है.

जरीन खान ने नवभारत टाइम्स के साथ हुए एक इंटरव्यू में कहा, लोग इंडस्ट्री में आते हैं अपनी पहचान बनाने ना कि किसी के हमशक्ल बनने या उनकी परछाई बनने. मैंने 11 सालों तक बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने के लिए संघर्ष किया है, लेकिन आज की तारीख में भी लोग मुझे कैटरीना की हमशक्ल बताते हैं.

https://www.instagram.com/p/CJlKYSWJtXe/

उन्होंने आगे कहा, कोई भी फिल्म मेकर हमशक्ल और डुप्लीकेट के साथ काम करना नहीं चाहता है. लेकिन आज तक लोग मुझे कैटरीना की लुकलाइक के रूप में टैग करते हैं. कोई भी फिल्म निर्माता लुकलेस या डुप्लिकेट के साथ काम नहीं करना चाहता है.

Also Read: Bollywood News Live Update : इस दिन रिलीज होगी परिणीति चोपड़ा की फिल्म The Girl On The Train

गौरतलब है कि जरीन ने एक इंटरव्‍यू में बताया थी कि फिल्‍म युवराज की शूटिंग के दौरान उन पर सलमान खान की नजर पड़ गई. सलमान की टीम ने जरीन खान को एप्रोच किया तो जरीन खान इतने बड़े सुपरस्‍टार को मना नहीं कर पाईं और उन्‍होंने फिल्‍म में आने के लिए हां कर दिया. फिल्मों की बात करें तो वो हाउसफुल 2, हेट स्टोरी 3, अक्सर 2 आदि में काम चुकी हैं. इसके अलावा कुछ स्पेशल डांस नंबर्स जैसे वजह तुम हो में ‘माही वे’ और वीरप्पन में ‘खल्लास’ आदि में भी वह शामिल हैं.

जरीन खान की निजी जिंदगी के बारे में बात करें तो उनके माता-पिता का काफी पहले तलाक हो गया था. जरीन की एक बहन भी है. ऐसा कहा जाता हैं कि जरीना के माता पिता अलग हो गए थे और उनके पिता ने दो बेटियों की जिम्मेदारी उठाने से भी मना कर दिया था.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola