फिल्मों से पहले थिएटर में करते थे काम, जानिए कैसे Tom Holland बने Spider-Man
टॉम हॉलैंड, फोटो- इंस्टाग्राम
टॉम हॉलैंड, जिन्हें हम स्पाइडर-मैन के रूप में जानते हैं, का सफर थियेटर से शुरू होकर ग्लोबल स्टारडम तक पहुंचा है. मार्वल स्टूडियोज ने उन्हें नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया. अगली "Spider-Man: Brand New Day" का बेसब्री से इंतजार है.
Who is Tom Holland: मार्वल स्टूडियोज की फिल्म 'Spider-Man: Brand New Day' 30 जुलाई 2026 को रिलीज हो गई है. इस फिल्म में टॉम हॉलैंड एक बार फिर पीटर पार्कर/स्पाइडर-मैन के किरदार में नजर आएंगे. फिल्म Spider-Man: No Way Home की कहानी को आगे बढ़ाएगी, जहां पूरी दुनिया पीटर पार्कर को भूल चुकी है और वह अकेले न्यूयॉर्क की रक्षा करता दिखाई देगा. ऐसे में आइए जानते हैं टॉम के बारे में.
कौन हैं टॉम हॉलैंड?
टॉम हॉलैंड का पूरा नाम थॉमस स्टेनली हॉलैंड है. उनके पिता डोमिनिक हॉलैंड मशहूर कॉमेडियन और लेखक हैं, जबकि मां निकोला एलिजाबेथ फ्रॉस्टएक फोटोग्राफर हैं. टॉम चार भाइयों में सबसे बड़े हैं. बचपन से ही उन्हें डांस और एक्टिंग का शौक था. उन्होंने परफॉर्मिंग आर्ट्स और टेक्नोलॉजी के लिए BRIT स्कूल में पढ़ाई की.
View on Instagram
थिएटर से शुरू हुआ करियर
टॉम हॉलैंड ने अपने करियर की शुरुआत फिल्मों से नहीं बल्कि थिएटर से की. साल 2008 में उन्होंने लंदन के मशहूर म्यूजिकल बिली इलियट द म्यूजिकल में काम किया. पहले उन्हें सहायक भूमिका मिली, लेकिन बाद में वह मुख्य किरदार बिली इलियट निभाने लगे. यहीं से उन्हें एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में पहचान मिलने लगी. टॉम ने साल 2012 में फिल्म द इम्पॉसिबल से हॉलीवुड में डेब्यू किया. इस फिल्म में उन्होंने नाओमी वॉट्स और इवान मैकग्रेगर जैसे कलाकारों के साथ काम किया. सुनामी पर आधारित इस फिल्म में उनके अभिनय की काफी सराहना हुई और उन्हें कई अवॉर्ड नॉमिनेशन भी मिले.
मार्वल ने बनाया ग्लोबल सुपरस्टार
साल 2015 में मार्वल स्टूडियोज और सोनी पिक्चर्स ने टॉम हॉलैंड को नए स्पाइडर-मैन के लिए चुना. उन्होंने पहली बार कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर में स्पाइडर-मैन के रूप में एंट्री की.इसके बाद वह इन फिल्मों में नजर आए- Spider-Man: Homecoming (2017), Avengers: Infinity War (2018), Avengers: Endgame (2019), Spider-Man: Far From Home (2019), Spider-Man: No Way Home (2021), Spider-Man: Brand New Day (2026).
View on Instagram
Spider-Man: No Way Home ने दुनियाभर में करीब 1.92 बिलियन डॉलर की कमाई की और यह अब तक की सबसे सफल स्पाइडर-मैन फिल्म बन गई.
Popular Movies of Tom Holland: स्पाइडर-मैन के अलावा इन फिल्मों में भी दिखाया दम
स्पाइडर-मैन के अलावा टॉम हॉलैंड कई चर्चित फिल्मों का हिस्सा रहे हैं- The Impossible (2012), In the Heart of the Sea (2015), The Lost City of Z (2016), The Current War (2017), Spies in Disguise (Voice) (2019), Cherry (2021), Uncharted (2022), The Crowded Room (Series, 2023), The Odyssey (2026) हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए