Usha Uthup Husband Death: ऊषा उत्थुप के पति जानी ने इस दुनिया को कहा अलविदा, परिवार ने बताया- टीवी देख रहे थे और अचानक…

Updated:
विज्ञापन
Usha Uthup Husband Death

Usha Uthup Husband Death

ऊषा उत्थुप के दूसरे पति जानी चाको का निधन हो गया. उनकी बेटी अंजलि ने सोशल मीडिया पर अपने पिता को भावभीनी श्रद्धांजलि दी है. आज जानी चाको का अंतिम संस्कार किया जाएगा.

विज्ञापन

Usha Uthup Husband Death: बॉलीवुड सिंगर ऊषा उत्थुप को लेकर एक बहुत बड़ी खबर आ रही है. ऊषा उत्थुप के पति जानी चाको उत्थुप अब इस दुनिया में नहीं रहे. 78 साल की उम्र में जानी ने आखिरी सांस ली. उनका निधन कोलकाता में हुआ. उनके परिवार वालों ने ये जानकारी दी. फैमिली ने बताया कि, जानी टीवी देख रहे थे, जिसके बाद उन्हें बेचैनी महसूस हुई और उन्हें अस्पताल ले जाया गया. जहां उन्हें डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया.

दिल का दौरा पड़ने से हुई ऊषा उत्थुप के पति की मौत

ऊषा उत्थुप एक पॉप आइकन हैं और उनके गाने आज भी युवाओं के बीच काफी पॉपुलर है. जानी चाको, ऊषा के दूसरे पति थे और वो चाय बागान क्षेत्र से जुड़े हुए थे. जानी चाको की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई. जानी अपने पीछे बेटे सनी और बेटी अंजलि को छोड़ गए है. फैमिली ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार मंगलवार यानी आजा होगा. उनकी बेटी अंजलि ने अपने पिता की तसवीर लगाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी. उन्होंने लिखा, “अप्पा…बहुत जल्दी चले गए. लेकिन आपने जिस तरह से जिया, वह उतना ही स्टाइलिश था. दुनिया के सबसे हैंडसम आदमी, हम आपसे प्यार करते हैं.”

Also Read: Padma Awards 2024 : मिथुन चक्रवर्ती, उषा उत्थुप, सत्यव्रत मुखर्जी को पद्म भूषण सम्मान

Also Read: West Bengal Election 2021: Usha Uthup को क्यों लगने लगा है डर ?

ऊषा उत्थुप के पॉपुलर गाने

इसी साल ऊषा उत्थुप को अप्रैल को पद्म भूषण पुरस्कार से नवाजा गया था. उन्होंने एएनआई से बात करते हुए कहा था, “मैं बहुत-बहुत खुश हूं और मेरी आंखों से आंसू छलक रहे है. मेरी लाइफ का ये बहुत बड़ा पल है. इससे ज्यादा और क्या चाहिए. गौरतलब है कि ऊषा ने फिल्म इंडस्ट्री में कई हिट गाने दिए है, जो आज भी लोगों की जुबां पर है. उन्होंने हिंदी के अलावा कई अन्य भाषाओं में भी गाया है. उन्होंने 9 साल की उम्र में सिंगिग शुरू किया था. हरे रामा हरे कृष्णा, वन टू चा चा, डार्लिंग, हरी ओम हरी, दोस्तों से प्यार किया जैसे सॉन्ग उन्होंने ही गाया है.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola