Akshay Kumar Accident: मुंबई में अक्षय कुमार की सुरक्षा गाड़ी का एक्सीडेंट, दो लोगों को आई चोटें, देखें वीडियो

Updated at : 20 Jan 2026 8:59 AM (IST)
विज्ञापन
Akshay Kumar Accident

सड़क हादसे का शिकार हुए अक्षय कुमार-ट्विंकल खन्ना

Akshay Kumar Accident: मुंबई में अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना के काफिले के साथ अचानक बड़ा हादसा हुआ. एयरपोर्ट से घर लौटते समय ऑटो, सुरक्षा गाड़ी और SUV आपस में टकरा गई, जिसमें दो घायल बताए जा रहे है.

विज्ञापन

Akshay Kumar Accident: सोमवार की शाम मुंबई में एक अचानक हुई घटना ने सबको चौंका दिया. बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना एक सड़क हादसे का शिकार हो गए. राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी की जान नहीं गई, हालांकि कम से कम दो लोग घायल बताए जा रहे हैं. अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना हाल ही में विदेश से लौटे थे. दोनों ने अपनी शादी की 25वीं सालगिरह सेलिब्रेट करने के लिए बाहर समय बिताया था. लेकिन वापस आते ही इस हादसे ने उन्हें और फैंस को झकझोर दिया है.

मर्सिडीज की हुई ऑटो से टक्कर

बता दें, मुंबई एयरपोर्ट से दोनों अपने जुहू स्थित घर की ओर जा रहे थे. जुहू इलाके में सिल्वर बीच कैफे के पास अचानक एक तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने आगे चल रहे एक ऑटो रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी. इस जोरदार टक्कर में ऑटो असंतुलित होकर अक्षय कुमार की सुरक्षा में चल रही गाड़ी से टकरा गया. सुरक्षा वाहन के टकराते ही पीछे चल रही अक्षय कुमार की SUV भी उसकी चपेट में आ गई. कुछ ही सेकेंड में सड़क पर अफरा-तफरी मच गई. हादसा इतना अचानक था कि कुछ पल के लिए वहां मौजूद लोग घबरा गए.

बुरी तरह फंसी ऑटो रिक्शा

ऑटो रिक्शा बुरी तरह फंस गया और ऐसा लगा जैसे वह पूरी तरह दब गया हो. ऑटो में मौजूद ड्राइवर और एक यात्री कुछ समय के लिए सुरक्षा वाहन के नीचे फंस गए थे. आसपास मौजूद लोगों को लगा कि मामला गंभीर हो सकता है. इस हादसे के समय महाराष्ट्र एंटी करप्शन ब्यूरो के डीजी विश्वास नांगरे पाटिल भी मौके पर मौजूद थे. उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया और जांच की प्रक्रिया शुरू की. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हादसे की असली वजह क्या थी और तेज रफ्तार कार कौन चला रहा था. अब तक मिली जानकारी के अनुसार, इस दुर्घटना में कोई भी जानलेवा नुकसान नहीं हुआ है. अक्षय कुमार की ओर से इस मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

फैंस ने राहत की सांस ली

हादसे की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार के फैंस की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. जैसे ही वीडियो और तस्वीरें वायरल हुई, फैंस ने राहत की सांस ली और भगवान का शुक्रिया अदा किया कि कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ. वहीं एक्स पर एक यूजर ने पोस्ट कर लिखा कि अच्छे कुमार के अच्छे कर्म है, जो इस बड़े हादसे में भी वह सुरक्षित है. वहीं कुछ फैंस ने ऑटो ड्राइवर और घायल लोगों के जल्द ठीक होने की कामना की.

ये भी पढ़ें: Dhurandhar Box Office Collection Day 46: सातवें सोमवार को भी नहीं रुकी धुरंधर, 46वें दिन की कमाई देख नहीं होगा यकीन

विज्ञापन
Shreya Sharma

लेखक के बारे में

By Shreya Sharma

श्रेया शर्मा पिछले 1साल से प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट बीट पर कार्यरत हैं. टीवी, ओटीटी, फिल्मों, भोजपुरी सिनेमा और सेलिब्रिटी से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. ट्रेंडिंग विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola