आलिया भट्ट की एंट्री, सोहम शाह और नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ सतारा में शुरू हुई शूटिंग

Updated:
विज्ञापन

आलिया भट्ट, फोटो - ए आई जेनरेटेड

तुम्बाड 2 की शूटिंग आलिया भट्ट और नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ शुरू हो गई है. फिल्म 3 दिसंबर 2027 को रिलीज होगी. आलिया भट्ट ने फिल्म का हिस्सा बनने पर उत्साह बढ़ाया है.

विज्ञापन

Tumbbad 2: फिल्म तुम्बाड की सफलता के बाद अब इसके सीक्वल को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ती जा रही है. अभिनेता सोहम शाह फिल्म को पहले से ज्यादा बड़ा और प्रभावशाली बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. इसी बीच फिल्म की शूटिंग से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आई है. आलिया भट्ट और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने तुम्बाड 2 की शूटिंग शुरू कर दी है.

विज्ञापन

सतारा में शुरू हुई आलिया और नवाज की शूटिंग

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आलिया भट्ट और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने शुक्रवार, 21 अगस्त से सतारा में फिल्म की शूटिंग शुरू की है. फिल्म की कहानी और माहौल को वास्तविक बनाए रखने के लिए मेकर्स ने महाराष्ट्र के मानसून पैटर्न को ध्यान में रखते हुए शूटिंग शेड्यूल तैयार किया है.

इसी बीच सेट से आलिया भट्ट एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. तस्वीर में अभिनेत्री फिल्म के एक क्रू मेंबर के साथ पोज देती नजर आ रही हैं. आलिया ने कैजुअल ब्लू शर्ट पहनी हुई है और उनके बाल बन में बंधे हुए हैं. हालांकि, फिल्म में उनका लुक और किरदार अभी पूरी तरह से पर्दे में रखा गया है.

तुम्बाड की दुनिया का हिस्सा बनने को लेकर उत्साहित हैं आलिया

तुम्बाड से जुड़ने को लेकर आलिया भट्ट ने पहले कहा था कि इस फिल्म की दुनिया उन्हें हमेशा से बेहद खास लगी है. उन्होंने कहा कि बहुत कम फिल्में ऐसी होती हैं जो इतनी मौलिक और इमर्सिव दुनिया तैयार करती हैं और रिलीज के वर्षों बाद भी लोगों की कल्पना में बनी रहती हैं.

आलिया ने आगे कहा कि इस दुनिया का हिस्सा बनना उनके लिए बेहद खास है. वह सोहम शाह और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं और ऐसी कहानी के किरदार को निभाने का इंतजार कर रही हैं, जो रहस्यमय और यादगार है.

नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने यूएस टूर के बाद शुरू की शूटिंग

वहीं, नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी बेटी शोरा के साथ स्टेज प्ले नकाब के लिए यूएस टूर पूरा करने के बाद तुम्बाड 2 की शूटिंग दोबारा शुरू की है. एक सूत्र के मुताबिक, नवाज़ुद्दीन ने यूएस में स्टेज प्ले के सफल टूर के बाद सतारा में तुम्बाड 2 के अगले शेड्यूल की शूटिंग शुरू कर दी है. फिल्म का पहला शूटिंग शेड्यूल जून में पूरा हुआ था और अब टीम ने अगले चरण की शूटिंग शुरू कर दी है.

क्या तीसरे पार्ट की कहानी आगे बढ़ाएंगी आलिया ?

आलिया भट्ट के फिल्म से जुड़ने के बाद सोशल मीडिया पर उनके किरदार को लेकर कई तरह की अटकलें भी लगाई जा रही हैं. हालांकि, मेकर्स ने अभी तक आलिया और नवाज़ुद्दीन के किरदारों से जुड़ी कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है. कुछ रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि फिल्म की आगे की कहानी आलिया भट्ट के किरदार के जरिए बढ़ाई जा सकती है. हालांकि, इसे लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

ये भी पढ़ें: तापसी पन्नू के ‘परवरिश’ वाले बयान पर भड़कीं कंगना रनौत, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर फिर साधा निशाना


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola