The Raja Saab: प्रभास की फिल्म में बोमन ईरानी की एंट्री, मेकर्स ने शेयर किया दमदार रहस्यमयी फर्स्ट-लुक पोस्टर

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 02 Dec 2025 3:11 PM

विज्ञापन

The Raja Saab में बॉलीवुड एक्टर बोमन ईरानी की एंट्री हो चुकी है. मेकर्स ने आज उनके जन्मदिन पर एक्टर का फर्स्ट-लुक पोस्टर जारी कि, जिसमें वह काफी इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

The Raja Saab: प्रभास स्टारर हॉरर-कॉमेडी फिल्म के लिए दर्शकों में जबरदस्त क्रेज है. अब इस हाइप को और बढ़ाने के लिए फिल्म में बॉलीवुड एक्टर बोमन ईरानी की एंट्री हो चुकी है. मेकर्स ने अभिनेता बोमन ईरानी का फर्स्ट-लुक पोस्टर रिलीज कर दिया है. यह पोस्टर मंगलवार को, ईरानी के जन्मदिन के खास मौके पर, फिल्म के ऑफिशियल X हैंडल पर शेयर किया गया. पोस्टर में 66 वर्षीय बोमन ईरानी एक रहस्यमयी और इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं. ऐसे में आइए इस पोस्टर की खासियत और फिल्म की जरूरी डिटेल्स आपको बताते हैं.

यहां देखें फिल्म से बोमन ईरानी का फर्स्ट लुक-

कैसा है ‘द राजा साब’ में बोमन ईरानी का लुक?

बोमन ईरानी रिलीज हुए पोस्टर में सफेद बाल, गोल चश्मा, गंभीर चेहरा और हाथ में एक छड़ी लिए नजर आ रहे हैंह. उनका यह नया अवतार फिल्म में उनके किरदार के गहराई को दर्शाता है. मेकर्स ने पोस्टर के कैप्शन में लिखा, “वह जो REALITY और UNEXPLAINED के बीच खड़ा है… टीम #TheRajaSaab की ओर से @BomanIrani को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं.”

फिल्म में प्रभास का होगा डबल रोल

Kalki 2898 AD की शानदार सफलता के बाद, प्रभास अब The Raja Saab में एक शरारती, मजेदार और भूतिया पर्सनैलिटी के साथ नए अंदाज में दिखाई देंगे. मेकर्स का कहना है कि फैंस प्रभास को फिर से उस विंटेज, एंटरटेनिंग वाइब में देखेंगे, जिसे उनके शुरुआती दिनों में खूब पसंद किया जाता था.

इस फिल्म में प्रभास डबल रोल निभाते दिखेंगे, जो इसे और भी रोचक बनाता है.

दमदार स्टारकास्ट

फिल्म में प्रभास के साथ बोमन ईरानी, मालविका मोहनन (तेलुगु डेब्यू), निधि अग्रवाल, ऋद्धि कुमार, संजय दत्त और एक स्पेशल डांस नंबर में नयनतारा जैसे कलाकार नजर आएंगे.

बता दें कि मालविका, निधि और ऋद्धि को कास्ट करने से पहले मेकर्स ने राशि खन्ना और श्रीलीला समेत कई नामों पर विचार किया था.

फिल्म का निर्देशन और रिलीज डेट

इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं तेलुगु हॉरर-कॉमेडी जॉनर के मास्टर मारुति, जबकि प्रोडक्शन पीपल मीडिया फैक्ट्री के विश्व प्रसाद का है. फिल्म तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम समेत पांच भाषाओं में 9 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी.

Thumb 002 35

प्रभात खबर पॉडकास्ट में रवि शास्त्री 7 दिसंबर को

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola