बर्थडे के 2 दिन बाद ही मुश्किल में फंसे धर्मेंद्र, दिल्ली की कोर्ट ने धोखाधड़ी मामले में भेजा समन, जानें किससे जुड़ा है मामला
Dharmendra
दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने समन भेजा है. कोर्ट ने समन उन्हें 'गरम धरम ढाबा' फ्रेंचाइजी से जुड़े एक धोखाधड़ी मामले में भेजा है.
दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र ने 8 दिसंबर को अपना 89वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था. जन्मदिन के 2 दिन बाद ही बॉलीवुड के ही-मैन मुश्किल में फंसते दिख रहे हैं. दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने ‘गरम धरम ढाबा’ फ्रेंचाइजी से जुड़े एक धोखाधड़ी मामले में एक्टर के साथ-साथ दो अन्य लोगों को समन जारी किया है. ये मामला दिल्ली के बिजनेसमैन सुशील कुमार ने फाइल किया था. सुशील ने आरोप लगाया कि उन्हें फ्रेंचाइजी में इनवेस्ट करने के लिए लालच दिया गया था. ये समन न्यायिक मजिस्ट्रेट (प्रथम श्रेणी) यशदीप चहल ने सुशील के शिकायत पर जारी किया.
जानें किस दिन होगी अगली सुनवाई
इस मामले में आगे की सुनवाई के लिए 20 फरवरी, 2025 को होगी. शिकायतकर्ता सुशील कुमार का मामला यह है कि अप्रैल 2018 में, सह-आरोपी धरम की ओर से उनसे संपर्क किया गया था और उन्हें उत्तर प्रदेश में एनएच-24/एनएच-9 पर गरम धरम ढाबा की फ्रेंचाइजी खोलने का प्रस्ताव दिया गया था. शिकायतकर्ता को कथित तौर पर दिल्ली के कनॉट प्लेस और हरियाणा के मुरथल में स्थित रेस्तरां की शाखाओं का उल्लेख करते हुए फ्रेंचाइजी में निवेश करने के लिए प्रेरित किया गया था. उन्हें बताया गया कि इन रेस्टोरेंट के ब्रांच करीब 70 से 80 लाख रुपये का मासिक कारोबार कर रही. उनसे वादा किया गया कि उन्हें 41 लाख रुपये इनवेस्ट करना होगा और उन्हें 7 परसेंट का लाभ मिलेगा.
धर्मेंद्र ने ऐसे मनाया 89वां जन्मदिन
धर्मेंद्र ने अपना 89वां जन्मदिन अपने बेटों सनी देओल और बॉबी देओल के साथ मनाया. एक्टर ने अपने फैंस और पैपराजी के सामने एक बहुत बड़ा केक भी काटा. इसका वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में एक्टर अपने दोनों बेटों का हथा पकड़े दिखे और उन्होंने उनके हाथ पर किस भी किया. अपने खास दिन पर एक्टर ने ब्राउन कलर का शर्ट, ब्लैक जैकेट और ब्लू जींस पहना था. उनकी पत्नी और एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने उनके नाम खास बर्थडे पोस्ट शेयर किया था. ईशा देओल ने भी अपने पिता के लिए स्पेशल पोस्ट लिखा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










