The Kerala Story 2 Goes Beyond: डर, दर्द और डरावनी कहानी से भरी ‘द केरल स्टोरी 2 गोज बियॉन्ड’ का मोशन पोस्टर रिलीज, इस दिन रिलीज होगा टीजर

The Kerala Story 2 Goes Beyond: साल 2023 में तहलका मचाने वाली फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ का सीक्वल ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ चर्चा में है. फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज हो चुका है, जिसमें डर और दर्द साफ नजर आता है. साथ ही इसका टीजर 30 जनवरी को रिलीज हो रहा है.
The Kerala Story 2 Goes Beyond: फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ ने साल 2023 में रिलीज होते ही पूरे देश में जबरदस्त चर्चा पैदा कर दी थी. फिल्म की कहानी, विषय और प्रस्तुति ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया था. अब उसी कहानी को एक नए और गहरे स्तर पर ले जाने के लिए निर्माता विपुल अमृतलाल शाह फिल्म का सीक्वल लेकर आ रहे हैं, जिसका नाम है ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’. हाल ही में इस फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज किया गया है, जिसने दर्शकों के बीच हलचल मचा दी है.
मोशन पोस्टर ने बढ़ाई बेचैनी
‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ का मोशन पोस्टर सामने आते ही लोगों की धड़कनें तेज हो गई हैं. पोस्टर में दिखाई गई तस्वीरें किसी को भी झकझोर सकती हैं. इसमें महिलाओं के चेहरे नजर आते हैं, जिन पर डर, दर्द, गुस्सा और बेबसी साफ झलक रही है. आंखों में आंसू, चेहरे पर चोट के निशान और माथे पर धुंधला पड़ता तिलक यह दिखाता है कि कहानी इस बार और भी ज्यादा संवेदनशील होने वाली है. मेकर्स ने मोशन पोस्टर के साथ लिखा कि फिल्म का टीजर 30 जनवरी को रिलीज किया जाएगा. वहीं, फिल्म को 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा.
पहले पार्ट को मिला था नेशनल अवॉर्ड
‘द केरल स्टोरी 2’ में इस बार उन सच्चाइयों को दिखाने का दावा किया जा रहा है, जो धोखे, नफरत और इंसानियत की सीमाओं को पार करती हैं. बता दें, ‘द केरल स्टोरी’ उन फिल्मों में शामिल रही, जिन्होंने समाज के एक संवेदनशील मुद्दे को बिना डर के दिखाया. लव जिहाद और जबरन धर्म परिवर्तन जैसे विषयों पर बनी इस फिल्म ने दर्शकों को अंदर तक हिला दिया था. फिल्म को लेकर विवाद भी हुए, लेकिन इसके बावजूद यह बॉक्स ऑफिस पर बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई. बाद में इसे नेशनल अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया. फिल्म को सनशाइन पिक्चर्स के बैनर तले बनाया जा रहा है और फिल्म का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विजेता कमाख्य नारायण सिंह ने किया है.
ये भी पढ़ें: Karan Wahi: जेनिफर विंगेट संग शादी की खबरों पर करण वाही ने तोड़ी चुप्पी, फैंस को लगा झटका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shreya Sharma
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










