Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Cast Fees: शाहिद कपूर ने वसूले इतने करोड़, कृति-डिंपल को मिली बेहद कम फीस

Updated:
विज्ञापन

शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया 9 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म को लेकर दर्शक काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. आइये जानते हैं फीस के तौर पर किस कलाकार ने कितनी फीस ली है.

विज्ञापन
undefined

तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया रिलीज से बस दो दिन दूर है. फिल्म 9 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगा. शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर मूवी एक रोमांटिक ड्रामा है, जिसमें कॉमेडी, इमोशन और बहुत कुछ है.

विज्ञापन
undefined

कहानी एक आदमी के रोबोट से प्यार करने की है. ट्रेलर और गानों ने पहले से ही दर्शकों को फिल्म के लिए उत्साहित कर दिया है. ऐसे में आइये जानते हैं कि मूवी के लिए स्टार्स ने फीस के तौर पर कितने रुपये लिए हैं.

undefined

दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स और जियो स्टूडियो द्वारा निर्मित, यह फिल्म आराधना साह और अमित जोशी के निर्देशन की पहली फिल्म है. तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया में कृति सेनन सिफ्रा (सुपर इंटेलिजेंट फीमेल रोबोट ऑटोमेशन) की भूमिका में हैं और शाहिद कपूर एक वैज्ञानिक आर्यन की भूमिका में हैं.

undefined

लेहरन की एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया के लिए शाहिद कपूर ने लगभग 23-24 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं. उन्हें बाकी स्टार्स में से सबसे ज्यादा पैसे मिले हैं.

Also Read: Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Movie Review: रोबोट-इंसान के रिश्तों को बखूबी दिखाती है फिल्म, पढ़ें रिव्यू
undefined

फिल्म की फीमेल लीड यानी कृति सेनन ने कथित तौर पर रोबोट की भूमिका के लिए 4-5 करोड़ रुपये की फीस ली है. एक्ट्रेस की एक्टिंग और खूबसूरती की हर जगह तारीफ हो रही है.

undefined

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने फिल्म के लिए लगभग 1 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं. डिंपल कपाड़िया तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया के लिए 50-60 लाख रुपये फीस के तौर पर ली है.

undefined

राकेश बेदी, राजेश कुमार, अनुभा फतेहपुरिया और सहायक कलाकारों के अन्य सदस्यों ने कथित तौर पर अपनी भूमिकाओं के लिए लगभग 10 से 20 लाख रुपये तक की फीस ली है. हालांकि, फिल्म की प्रोडक्शन टीम की ओर से कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया गया है.

undefined

ऑलवेज बॉलीवुड के अनुसार फिल्म में दिल टूटने को बहुत खूबसूरती से पेश किया गया है. ये मूवी हमें सोचने पर मजबूर कर देगा कि इंसानों और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के बीच इमोशनल सीमाएं बनाए रखना कितना महत्वपूर्ण है.

undefined

रिव्यू में यह भी दावा किया गया है कि फिल्म ऑडियंस को रोबोट और इंसान के बीच की खूबसूरत कमेस्ट्री को दिखाएगा, जो दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देगा.

Also Read: Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya: शाहिद-कृति की जोड़ी इस वैलेंटाइन को बनाएगी रोमांटिक, रिलीज डेट अनाउंस
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola