Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Box Office Collection: 100 करोड़ के क्लब में शाहिद कपूर ने की एंट्री, जानें टोटल कलेक्शन

Updated:
विज्ञापन
Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Box Office Collection: 100 करोड़ के क्लब में शाहिद कपूर ने की एंट्री, जानें टोटल कलेक्शन

फिल्म तेरी बातों में ऐसा जिया धीरे-धीरे बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बना रही है. फिल्म में शाहिद कपूर और कृति सेनन पहली बार साथ में काम कर रहे हैं. अबतक मूवी ने कितनी कमाई की है, आपको बताते है.

विज्ञापन

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Box Office Collection: अमित जोशी और आराधना साह द्वारा निर्देशित फिल्म तेरी बातों में ऐसा जिया धीरे-धीरे बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बना रही है. फिल्म में शाहिद कपूर और कृति सेनन पहली बार साथ में काम कर रहे हैं. अबतक मूवी ने कितनी कमाई की है, आपको बताते है.

शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया की कमाई धीरे-धीरे बढ़ रही है. फिल्म 9 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया की कहानी आर्यन की है, जिसे एक रोबोट से प्यार हो जाता है. इसके बाद की कहानी दिखाती है कि आर्यन इस तथ्य से कैसे निपटता है कि वह एक रोबोट से प्यार करता है. जिसके बाद वो उससे शादी करने का फैसला करता है.

शाहिद कपूर की फिल्म तेरी बातों में ऐसा जिया ने वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन के मामले में 100 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है. सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड की मानें तो मूवी ने 10वें दिन 6 करोड़ का बिजनेस किया है.

तेरी बातों में ऐसा जिया का रनटाइम 143.15 मिनट या 2 घंटे, 23 मिनट और 15 सेकंड है. इसे केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) द्वारा यू/ए प्रमाणपत्र प्रदान किया गया था.

तेरी बातों में ऐसा जिया ने पहले दिन करीब 6.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. उसके बाद पहले शनिवार को इसने 9.65 करोड़ रुपये और रविवार को 10.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.

फिल्म के बारे में बात करते हुए, शाहिद ने पीटीआई को बताया, ”फिल्म दर्शकों को पसंद आ रही है. इससे ज्यादा गर्व की और क्या बात हो सकती है. रोमांटिक फिल्में और इस तरह की रोबोटिक मूवीज में काफी मेहनत लगती है. हम इसे सिर्फ एक पारिवारिक मनोरंजन कहेंगे… लेकिन मुझे लगता है कि हमने कुछ और गहरा हासिल करने की कोशिश की है.”

फिल्म की सफलता पर कृति सेनन ने कहा था, ‘‘मुझे यह भी लगता है कि मुझे नहीं पता कि मुझे क्या करना है, क्योंकि मैं खुद को सीमित नहीं करना चाहती. कभी-कभी मैं कुछ करने के नए तरीके खोजने का प्रयास करती हूं. यह कभी-कभी काम करता है और कभी-कभी ऐसा नहीं होता.”

शाहिद कपूर अगली बार देवा में नजर आएंगे- जो रोशन एंड्रयूज द्वारा निर्देशित एक नियो-नोयर क्राइम थ्रिलर है. इसमें अर्जुन रामपाल और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिका में हैं.

यहां पढ़ें- Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya: वैलेंटाइन डे का मिला शाहिद कपूर की फिल्म को फायदा, जानें टोटल कलेक्शन

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola