Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya: वैलेंटाइन डे का मिला शाहिद कपूर की फिल्म को फायदा, जानें टोटल कलेक्शन

Updated:
विज्ञापन

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Box Office: शाहिद कपूर और कृति सेनन अभिनीत फिल्म तेरी बातों में ऐसे उलझा जिया धीरे-धीरे बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल दिखा रही है. फिल्म दर्शकों को पसंद आ रही है. चलिए आपको बताते है छठे दिन का कलेक्शन.

विज्ञापन
विज्ञापन
undefined

फिल्म तेरी बातों में ऐसे उलझा जिया ने वेलेंटाइन डे पर बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की. सैकनिलक के अनुसार, इसने लगभग 6-6.25 करोड़ रुपये की कमाई की. घरेलू बाजार में बॉक्स ऑफिस पर अबतक इसने 41.35 करोड़ का कलेक्शन कर लिया.

undefined

वेलेंटाइन डे के दर्शकों के लिए एक स्पेशल प्रमोशनल ‘एक खरीदो एक पाओ ऑफर’ दिया गया था. इसकी वजह से फिल्म तेरी बातों में ऐसे उलझा जिया देखने के लिए दर्शकों की भीड़ दिखी.

undefined

ओवरसीज में 22 करोड़ की कमाई के साथ फिल्म अब तक 59 करोड़ की कमाई कर चुकी है. यह रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 75 करोड़ में बनाई गई है.

undefined

फर्स्टपोस्ट के साथ एक इंटरव्यू में, रोबोट की भूमिका निभाने वाली कृति ने फिल्म इंडस्ट्री पर एआई के खतरे के बारे में बात की. उन्होंने कहा, “यह एक खतरा हो सकता है. चैट जीपीटी आपको सब कुछ देता है.

undefined

कृति ने आगे कहा, लैंडलाइन के समय में, मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं कनाडा में अपने चचेरे भाई के साथ वीडियो कॉल और चैट कर पाऊंगी. मैं वर्चुअल रियलिटी के बारे में नहीं जानती थी. लेकिन अब यह हमारे पास है.

undefined

तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया रिलीज के बाद ही पायरेसी का शिकार हो गई. पूरी फिल्म HD में कई टोरेंट साइटों जैसे Filmywap, Onlinemoviewatches, 123movies, 123movierulz, Filmyzilla, और HD में अन्य पायरेटेड वर्जन पर लीक कर दी गई है.

undefined

शाहिद कपूर जर्सी के बाद बड़े पर्दे पर लौटे है. इससे पहले उनकी फिल्म ब्लडी डैडी डिजिटल प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर रिलीज हुई थी. इसमें उनके प्रदर्शन के लिए भी प्रशंसा मिली.

undefined

कृति सेनन को फिल्म मिमी में शानदार एक्टिंग के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिला. फिल्म में वो एक सरोगेट मदर के किरदार में नजर आई थी. हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उतना कमाल नहीं कर पाई थी.

Also Read: Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Leak: शाहिद की फिल्म को फ्री में डाउनलोड कर देख रहे लोग, इन साइटों पर हुई लीक
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola