ePaper

Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 6: 'तेरे इश्क में' की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रफ्तार, 6 दिन में अजय देवगन-राजकुमार राव की फिल्मों के लाइफटाइम को पछाड़ा

Updated at : 03 Dec 2025 6:41 PM (IST)
विज्ञापन
Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 6

तेरे इश्क में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6, फोटो- इंस्टाग्राम

Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 6: धनुष और कृति सेनन की रोमांटिक-ड्रामा फिल्म ने 6 दिनों में शानदार कमाई करते हुए अजय देवगन की 'दे दे प्यार दे 2' और राजकुमार राव की 'भूल चूक माफ' को पछाड़ दिया है. बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट जानें.

विज्ञापन

Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 6: धनुष और कृति सेनन की बहुप्रतीक्षित रोमांटिक-ड्रामा ‘तेरे इश्क में’ 28 नवंबर 2025 को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में दुनियाभर में रिलीज हुई. आनंद एल राय के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स, दोनों से शानदार रिस्पॉन्स मिला है. कई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी फिल्म की तारीफ करते हुए इसे साल की बेहतरीन रोमांटिक फिल्मों में से एक बताया है.

रिलीज के छह दिनों बाद फिल्म की कमाई का ग्राफ लगातार ऊपर जा रहा है. ऐसे में आइए जानते हैं डे 6 बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट.

तेरे इश्क में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6

Sacnilk report

Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने छठे दिन शाम 6 बजे तक 3.37 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया. इसके साथ फिल्म का कुल 6 दिनों का घरेलू कलेक्शन 74.37 करोड़ रुपये हो गया है.

रात के शोज के बाद यह आंकड़ा और बढ़ने की उम्मीद है. मौजूदा स्पीड को देखते हुए फिल्म आने वाले वीकेंड तक 100 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है.

दो बड़ी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ा

तेरे इश्क में ने अपनी स्पीड के साथ अब दो बॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ दिया है. इनमें अजय देवगन की ‘दे दे प्यार दे 2’ (लाइफटाइम- 72 करोड़) और राजकुमार राव की ‘भूल चूक माफ’ (लाइफटाइम- 72.73 करोड़) शामिल हैं.

धनुष की फिल्म इन दोनों फिल्मों के लाइफटाइम बिजनेस को पार कर चुकी है, जो इसके मजबूत बॉक्स ऑफिस रन का हिंट है.

अपने किरदार ‘मुक्ति’ पर बोलीं कृति सेनन

IANS को दिए इंटरव्यू में कृति सेनन ने अपने किरदार मुक्ति को बेहद लेयर्ड और चुनौतीपूर्ण बताया. कृति कहती हैं, “मुक्ति की यात्रा बहुत अलग है. वह कहां से शुरू होती है, कैसे बदलती है… बहुत सी बातें बिना डायलॉग के सिर्फ एक्सप्रेशन से दिखाई जाती हैं. कई बार पूरा इमोशन सिर्फ आंखों से दर्शकों तक पहुंचाना था, और यह मेरे लिए बिल्कुल नया और रोमांचक अनुभव था.”

कृति के मुताबिक उन्हें इस किरदार के इमोशनल उतार-चढ़ाव को निभाने में काफी मजा आया.

प्रभात खबर पॉडकास्ट में रवि शास्त्री 7 दिसंबर को

Thumb 004
प्रभात खबर पॉडकास्ट में रवि शास्त्री 7 दिसंबर को
विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

मैं शीतल चौबे, प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर. पिछले एक साल से ज्यादा समय से मैं यहां बॉक्स ऑफिस अपडेट्स, भोजपुरी-बॉलीवुड खबरें, टीवी सीरियल्स की हलचल और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. एंगेजिंग, फास्ट और रीडर-फ्रेंडली कंटेंट लिखना मेरी खासियत है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola