Swara Bhasker: 'मुझे समाज का डर लगने लगा था', फहाद अहमद संग शादी के 1 साल बाद स्वरा ने किया खुलासा

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 24 Sep 2024 2:55 PM

विज्ञापन

Swara Bhasker और फहद अहमद ने पिछले साल शादी की थी. दोनों की शादी ने सबको चौंका दिया था. एक्ट्रेस ने हाल ही में फहद संग शादी से पहले समाज के डर के बारे में बात की.

विज्ञापन

Swara Bhasker अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. एक्ट्रेस ने 1 साल पहले 2023 में समाजवादी पार्टी के नेता और सोशल एक्टिविस्ट फहद अहमद से शादी की थी. अब दोनों एक बेटी के माता-पिता हैं. हाल ही में स्वरा भास्कर ने अपने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया कि फहद अहमद से शादी के पहले वह काफी डरी हुई थीं. इस बीच उन्होंने बताया कि उन्हें गैर धर्म में शादी करने से पहले समाज का डर लगने लगा था.

स्वरा भास्कर शादी से पहले क्यों डरी हुई थीं

स्वरा भास्कर और फहद अहमद ने हाल ही के अमृता राव के यूट्यूब चैनल ‘कपल ऑफ थिंग्स’ के साथ एक इंटरव्यू दिया. इस दौरान उन्हें बताया कि उन्हें फहद अहमद से शादी करने से पहले किस तरह का डर सता रहा था. उन्होंने कहा कि, “मेरे दिमाग में एक ही चीज चलती रहती थी कि अगर मैं फहद से शादी करूंगी, तो मुझे बॉलीवुड पार्टियों में इनवाइट नहीं किया जाएगा.”

Also Read: Swara Bhasker: प्रेग्नेंट हैं स्वरा भास्कर, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की गुडन्यूज, कहा- कभी-कभी आपकी…

Also Read: Swara Bhasker Wedding: कौन हैं स्वरा भास्कर के पति फहद अहमद ? जानिये उनके पर्सनल लाइफ से जुड़ी सभी बातें

स्वरा ने लोगों के रिएक्शन पर कहा

स्वरा भास्कर ने आगे कहा कि, “मैं अपनी जिंदगी के सबसे अजीब से दौर में थी. मुझे नहीं पता था कि लोग कैसे जज करेंगे. मैंने हमेशा गलत लोगों पर भरोसा किया जिन्होंने मुझे कई बार नीचा भी दिखाया. कई लोगों ने मेरा भरोसा तोड़ा. हमारे बीच उम्र का फासला भी था. मुझे लगता था कि ये संभव नहीं है ज्यादा हो जाएगा, मेरे लिए ये शॉकिंग था. मुझे दूसरे लोगों की बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता लेकिन उस समय मैं ऐसा क्यों सोच रही थी, मुझे नहीं पता. मैं बहुत फ्रैंक इंसान हूं. मैंने खुद से कहा कि कोई बात नहीं तुम अभी जो फील कर रही हो, फील करो.”

स्वरा भास्कर के अंकल ने की मदद

स्वरा भास्कर जब इतनी उलझनों से घिरी हुई थीं, उस वक्त उनके अंकल ने उन्हें अपने प्यार का एहसास कराया. उन्होंने स्वरा को एक उदाहरण देकर सवाल किया कि, “क्या अगर तुम्हारे सामने कोई ऐसा बंदा आता है जिसमें वो सारी खूबियां होंगी जो तुम्हें चाहिए तो क्या तुम उसे चुनोगी? इस पर स्वरा ने फटाक से मना कर दिया. यही वो मोमेंट था जब उन्हें फहद के प्रति अपने प्यार का एहसास हुआ.” बता दें कि स्वरा भास्कर और फहद अहमद की पहले मुलाकात मुंबई में हुए एक विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई थी. इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर धीरे-धीरे उन्हें प्यार हो गया.

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola