Sunny Deol और डिंपल कपाड़िया के अफेयर पर इस एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, कहा- उनका साथ रहना तय…

Updated:
विज्ञापन

Sunny Deol and Dimple Kapadia affair

सनी देओल और डिंपल कपाड़िया की लव स्टोरी की चर्चा 90 के दशक में खूब हुई थी. कहा जाता है कि दोनों रिश्ते में थे. अब उनके अफेयर को लेकर उनकी एक को-स्टार ने खुलासा किया है.

विज्ञापन

सनी देओल और डिंपल कपाडिया ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है, जिसमें ‘आग का गोला’, ‘गुनाह’, ‘मंजिल-मंजिल’, ‘नरसिम्हा’ शामिल है. दोनों की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री कमाल की थी. कहा जाता है कि दोनों रिश्ते में थे और 90 के दशक में उनकी लव स्टोरी काफी सुर्खियों में रही थी. हालांकि दोनों मे से किसी ने इस रिश्ते पर कभी कुछ कहा नहीं. अब सनी और डिंपल के साथ काम कर चुकी एक्ट्रेस सुजाता मेहता ने उनके कथित अफेयर को लेकर बात की.

विज्ञापन

सुजाता मेहता ने सनी देओल और डिंपल कपाडिया को लेकर क्या कहा

सनी देओल और डिंपल कपाडिया को लेकर सुजाता ने सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में कहा, मैंने गुनाह फिल्म उनके साथ किया था. दोनों के बीच बहुत प्यारी केमेस्ट्री थी और दोनों मेरे से काफी क्लोज थे. हम लोग साथ में काम कर रहे थे तो कुछ छिपाने की बात नहीं थी. हमारे प्रोफेशन में मुझे लगता है हर कोई प्रोफेशनल होता है. गुनाह के सेट पर जब हम सभ शूट पर गए, उनकी केमेस्ट्री ऑन स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन दोनों ही बहुत प्यारी थी. उनका साथ होना लिखा हुआ था.

फिल्म जय जय शिव शंकर से क्यों सुजाता मेहता को किया गया था रिप्लेस

फिल्म जय जय शिव शंकर में पहले सुजाता मेहता को कास्ट किया गया था, लेकिन फिर उन्हें डिंपल कपाड़िया से रिप्लेस किया गया. इसपर एक्ट्रेस ने बताया, ऐसा इसलिए किया गया कि उनके बच्चे चाहते थे कि उनके माता-पिता साथ आ जाए. इसके अलावा राजेश खन्ना का करियर में उससमय गिरावट आ गई थी. हालांकि ये मूवी नहीं बनी और ना ही इसकी कंप्लीट हो पायी. बता दें कि सुजाता ने प्रतिघाट, राजलक्ष्मी और यतीम जैसी मूवीज में काम किया था.

Also Read- Gadar 2 के एक साल पूरे होने पर सनी देओल ने ऐसे मनाया जश्न, फैंस बोले- बॉलीवुड में एक ही बब्बर शेर है…

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions