Sonu Nigam: फिटनेस के मामले में रणवीर-सलमान को दिया सोनू निगम के लाडले निवान ने टक्कर, 17 साल की उम्र…
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 28 Feb 2025 5:43 PM
Sonu Nigam's son Nevaan Nigam
Sonu Nigam: सोनू निगम ने हाल ही में बेटे निवान निगम का पोस्ट सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, जिसमें 17 साल के निवान का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन देखने को मिल रहा है.
Sonu Nigam: सोनू निगम भारत के दिग्गज सिंगर्स में शुमार हैं. वह अपने हर गाने से इंडस्ट्री में राज करते हैं. इसी बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसने सभी के होश उड़ा दिए हैं. यह पोस्ट खुद सिंगर का नहीं, बल्कि उनके बेटे निवान निगम का है, जो अब 17 साल के हो गए हैं. सोनू निगम के इस पोस्ट में यूजर्स निवान निगम के जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन को देख सकते हैं. इसे देखकर तो खुद फिटनेस फ्रिक टाइगर श्रॉफ भी दंग रह गए हैं. अब निवान की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और इसपर सोशल मीडिया यूजर्स से लेकर सेलिब्रिटीज तक की प्रतिक्रिया सामने आ रही है.
यहां देखें इंस्टाग्राम पोस्ट-
2 साल में इतना बदल गए निवान निगम
निवान निगम ने हाल ही में अपना पहला इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर किया है. इसमें वह फैट टू फिट होने तक के अपने सफर को दिखा रहे हैं. इन तस्वीरों में निवान अपने 6 पैक एब्स को शो ऑफ कर रहे हैं. उनकी जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन ने सभी को चौंका दिया है. इस पोस्ट को शेयर करते हुए निवान ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘दो साल में मेरी जिंदगी बदल गई.’ अब उनके पिता सोनू निगम ने भी बेटे के सोशल मीडिया पर एक्टिव होने की शुभकामनाएं दी है. उन्होंने निवान की पोस्ट को फिर से शेयर करते हुए लिखा, ‘भगवान का आशीर्वाद तुम पर हमेशा बना रहे, मेरे बेटे. आज मैं तुम्हें सिर्फ आशीर्वाद ही दे सकता हूं. तुम्हारी पहली पोस्ट के लिए बधाई.’
Prabhat Khabar Premium Story: क्या बॉलीवुड वालों का बोरिया–बिस्तर बांध देंगे साउथ वाले? दर्शकों के ना जुड़ पाने का यहां जानें कारण
फैंस और सेलेब्रिटीज का रिएक्शन
सोनू निगम के इस पोस्ट पर बॉलीवुड के फिटनेस आइकन टाइगर श्रॉफ ने कमेंट किया. उन्होंने निवान की तारीफ करते हुए लिखा, ‘बहुत बढ़िया भाई.’ वहीं, एक्टर स्वप्निल जोशी ने कमेंट करते हुए कहा, ‘क्या बदलाव है! बधाई और जन्मदिन की शुभकामनाएं.’ इनके अलावा खुद निवान की मां ने भी अपने लाडले की तारीफ की. सोशल मीडिया यूजर्स ने भी सोनू निगम के बेटे के ट्रांसफॉर्मेशन की जमकर तारीफ की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










