Adipurush में सिर्फ 2 मिनट के किरदार के लिए इस एक्ट्रेस ने वसूले 1.5 करोड़ रुपये, प्रभास की फीस उड़ा देगी होश

Updated:
विज्ञापन
Adipurush में सिर्फ 2 मिनट के किरदार के लिए इस एक्ट्रेस ने वसूले 1.5 करोड़ रुपये, प्रभास की फीस उड़ा देगी होश

फिल्म आदिपुरुष में प्रभास, कृति सेनन, सैफ अली खान, सनी सिंह और देवदत्त नागे ने अहम भूमिका निभाई है. लेकिन ऐसे कई एक्टर्स है, जिन्होंने सपोर्टिंग रोल निभाया है. इसमें एक नाम सोनल चौहान का भी है.

विज्ञापन

Adipurush: ओम राउत निर्देशित फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) कई वजहों से खबरों में है. हाल ही में ‘आदिपुरुष’ के संवाद लेखक मनोज मुंतशिर शुक्ला ने एक पोस्ट के जरिए बताया कि कुछ संवादों को संशोधित किया जाएगा. इस बीच जन्नत गर्ल सोनल चौहान की चर्चा हो रही है. उन्होंने प्रभास की फिल्म में रावण की पत्नी मंदोदरी का किरदार निभाया है. कहा जा रहा है कि 2 मिनट के रोल के लिए उन्होंने तगड़ी फीस वसूली है.

आदिपुरुष में सोनल चौहान

फिल्म आदिपुरुष में रावण का रोल सैफ अली खान ने निभाया था. उनकी पत्नी मंदोदरी के रोल में सोनल चौहान दिखी है. फिल्म में उनका किरदार 2-5 मिनट का सिर्फ है. स्कूप वूप की एक रिपोर्ट की मानें तो एक्ट्रेस ने 1.5 करोड़ रुपये चार्ज किया है. हालांकि मेकर्स की ओर से इस बारे में कुछ कहा नहीं गया है.

प्रभास-कृति की फीस

आदिपुरुष को कथित तौर पर 500 करोड़ रुपये के भारी भरकम बजट में बनाया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राघव का किरदार निभाने वाले प्रभास ने 100 करोड़ की मोटी रकम चार्ज की है. यह किसी दक्षिण भारतीय अभिनेता को दी जाने वाली अब तक की सबसे अधिक फीस है. वहीं कृति सेनन फिल्म में जानकी उर्फ ​सीता की भूमिका निभा रही है. उन्होंने कथित तौर पर, 30 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं. सैफ अली खान ने रावण बनने के लिए 12 करोड़ रुपये लिया है.

Also Read: Adipurush Box Office Collection Day 3: फिल्म को रविवार की छुट्टी का मिला फायदा, तीसरे दिन हुई शानदार कमाई
आदिपुरुष का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म निर्माण कंपनी टी-सीरीज ने बताया कि ओम राउत द्वारा निर्देशित फिल्म ‘आदिपुरुष’ ने रिलीज के दूसरे दिन 100 करोड़ रुपये कमाए. कंपनी ने ट्विटर पर जारी एक बयान में कहा,” आदिपुरुष, दुनिया भर में दर्शकों का दिल जीत रही है, पहले दिन फिल्म ने 140 करोड़ रुपये की बंपर ओपनिंग की थी और दूसरे दिन फिल्म ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये कमाए. दो दिनों में फिल्म ने कुल 240 करोड़ रुपये की कमाई की है.”

Also Read: Prabhas Net Worth: आदिपुरुष के ‘राम’ के पास है 65 करोड़ का घर, 8 करोड़ की कार, जानें प्रभास की नेटवर्थ

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola