Sky Force Box Office Day 8: स्काई फोर्स का कुछ बिगाड़ नहीं पाई शाहिद कपूर की देवा, दूसरे हफ्ते की शुरूआत में ही कमा लिए इतने करोड़

Edited by Divya Keshri
Updated:
विज्ञापन

Sky Force Box Office Collection Day 8

Sky Force Box Office Day 8: रिलीज के 8वें दिन अक्षय कुमार-वीर पहारिया की फिल्म ने स्काई फोर्स ने कितनी कमाई कर ली, यहां जानिए. फिल्म में सारा अली खान, वीर की पत्नी के रोल में नजर आई है. मूवी 24 जनवरी को रिलीज हुई थी.

विज्ञापन

Sky Force Box Office Day 8: अक्षय कुमार और वीर पहारिया अभिनीत फिल्म स्काई फोर्स को रिलीज हुए 8 दिन हो गए है. फिल्म संदीप केवलानी और अभिषेक अनिल कपूर की ओर से निर्देशित हैं. आठवें दिन फिल्म की कमाई में 50 प्रतिशत की गिरावट देखी गई. फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर आज रिलीज हुई शाहिद कपूर की फिल्म देवा कड़ी टक्कर दे रही है. फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूने से सिर्फ कुछ कदम ही दूर है. चलिए मूवी की कुल कमाई के बारे में आपको बताते हैं.

फिल्म स्काई फोर्स ने 8वें दिन की सिर्फ इतनी कमाई

इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिलक के अनुसार, फिल्म स्काई फोर्स ने 8वें दिन करीब 2.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. हालांकि 7वें दिन की कमाई से फिल्म की कमाई आज आधी हो गई. 7वें दिन मूवी ने 5.5 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. हालांकि रिलीज के तीसरे दिन के बाद से ही फिल्म की कमाई में हर दिन गिरावट आने लगी. चलिए आपको हर दिन के कलेक्शन के बारे में बताते हैं. हालांकि आने वाले दिनों में स्काई फोर्स के लिए बॉक्स ऑफिस पर रास्ता साफ दिख रहा है. कुछ तमिल और तेलुगु फिल्मों के अलावा कोई बड़ी मूवी सिनेमाघरों में नहीं आ रही है. लवयापा और छावा जैसी फिल्मों के साथ वैलेंटाइन डे के वीक में सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

  • स्काई फोर्स कलेक्शन पहला दिन- 12.25 करोड़ रुपये
  • स्काई फोर्स कलेक्शन दूसरा दिन- 22 करोड़ रुपये
  • स्काई फोर्स कलेक्शन तीसरा दिन-28 करोड़ रुपये
  • स्काई फोर्स कलेक्शन चौथा दिन- 7 करोड़ रुपये
  • स्काई फोर्स कलेक्शन पांचवां दिन- 5.75 करोड़ रुपये
  • स्काई फोर्स कलेक्शन छठा दिन- 6 करोड़ रुपये
  • स्काई फोर्स कलेक्शन सातवां दिन- 5.5 करोड़ रुपये
  • स्काई फोर्स कलेक्शन आठवां दिन- 2.75 करोड़ रुपये

स्काई फोर्स टोटल कलेक्शन – 89.57 करोड़ रुपये

अभी तक 2025 की सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की लिस्ट-

संक्रांतिकी वस्तुन्नम- 166.95 करोड़ रुपये
गेम चेंजर- 154.85 करोड़ रुपये
स्काई फोर्स- 89.57 करोड़ रुपये
डाकू महाराज- 89.02 करोड़ रुपये
माधा गज राजा- 46.5 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें- Sky Force Box Office Collection Day 3: रविवार को अक्षय कुमार की स्काई फोर्स हिट हुई या फ्लॉप? जानें तीसरे दिन कितनी हुई कमाई

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola