ePaper

Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 14: 14वें दिन आमिर खान की फिल्म का कलेक्शन जानें

Updated at : 03 Jul 2025 9:48 AM (IST)
विज्ञापन
Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 19

Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 19

Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 14: आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर रिलीज के बाद से ही चर्चा में आ गई थी. फिल्म ने शुरुआती दिनों में जमकर नोट छापे, लेकिन अब इसकी कमाई घट गई है. 14वें दिन का कलेक्शन जानकर आपके होश उड़ जाएंगे.

विज्ञापन

Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 14: आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर 20 जून को रिलीज होते ही चर्चा में आ गई थी. आमिर की फिल्म को दर्शकों ने पॉजिटिव फीडबैक दिया और इस वजह से मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया. समीक्षकों की तरफ से भी मूवी को सराहना मिली. जावेद अख्तर, काजोल, जूही चावला ने भी फिल्म की प्रशंसा की. ये फिल्म साल 2025 की चौथी सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली मूवी बन गई. आइए आपको 14वें दिन की कमाई के बारे में बताते हैं.

सितारे जमीन पर ने 14वें दिन की कितनी कमाई?

फिल्म सितारे जमीन पर अपने रिलीज के दूसरे हफ्ते में है. फिल्म का निर्देशन आरएस प्रसन्ना ने किया हैं, जिसमें जेनेलिया देशमुख, डॉली अहलूवालिया सहित 10 नये चेहरे हैं. Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 14वें दिन फिल्म की झोली में अभी तक 0.02 करोड़ रुपये आए है. ये अर्ली आंकड़े शाम तक अपडेट होंगे. नेट कलेक्शन मूवी ने 132.92 करोड़ रुपये का कर लिया है. सिनेमाघरों में इन दिनों कन्नप्पा और मां लगी हुई है. हालांकि मां का कलेक्शन तो निराशाजनक है, लेकिन कन्नप्पा अच्छा प्रदर्शन कर रही है.

सितारे जमीन पर ने किस दिन कितनी कमाई की

  • Sitaare Zameen Par Collection Day 1- 10.7 करोड़ रुपये
  • Sitaare Zameen Par Collection Day 2- 21.7 करोड़ रुपये
  • Sitaare Zameen Par Collection Day 3- 27.25 करोड़ रुपये
  • Sitaare Zameen Par Collection Day 4- 8.88 करोड़ रुपये
  • Sitaare Zameen Par Collection Day 5- 8.5 करोड़ रुपये
  • Sitaare Zameen Par Collection Day 6- 7.25 करोड़ रुपये
  • Sitaare Zameen Par Collection Day 7- 6.75 करोड़ रुपये
  • Sitaare Zameen Par Collection Day 8- 6.65 करोड़ रुपये
  • Sitaare Zameen Par Collection Day 9- 12.75 करोड़ रुपये
  • Sitaare Zameen Par Collection Day 10- 14.43 करोड़ रुपये
  • Sitaare Zameen Par Collection Day 11- 3.72 करोड़ रुपये
  • Sitaare Zameen Par Collection Day 12- 4.24 करोड़ रुपये
  • Sitaare Zameen Par Collection Day 13- 0.32 करोड़ रुपये
  • Sitaare Zameen Par Collection Day 14- 0.2 करोड़ रुपये

Sitaare Zameen Par Total Collection- 132.92 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें- Shefali Jariwala Death Reason: शेफाली की अंतिम घड़ियों का दर्दनाक सच, करीबी दोस्त ने खोले राज, कहा- पराग ने जब देखा तो…

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola