Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 1: आमिर खान की फिल्म फ्लॉप हुई या हिट, कमाई देख चौंक जाएंगे

Published by : Ashish Lata Updated At : 21 Jun 2025 7:09 AM

विज्ञापन

Sitaare Zameen Par BO Collection Day 16

Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 1: आमिर खान की साल 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्म सितारे जमीन पर फाइनली सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं. फिल्म को दर्शकों से पॉजिटिव रिव्यू मिल रहे हैं. आइये जानते हैं पहले दिन इसने क्या कमाल दिखाया. मूवी फ्लॉप हुई या हिट.

विज्ञापन

Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान और जेनेलिया देशमुख की मुख्य भूमिका वाली फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ आखिरकार सिनेमाघरों में आ गई है. साल 2007 में आई ‘तारे जमीन पर’ के सीक्वल का फैंस को लंबे समय से इंतजार था. मूवी की कहानी एक गुस्सैल कोच के बारे में है, जिसे नशे में धुत होने के बाद न्यूरोडाइवर्जेंट वयस्कों को प्रशिक्षित करने का काम सौंपा गया है. आइये जानते हैं ओपनिंग डे पर मूवी ने कितने करोड़ का कलेक्शन किया है.

पहले दिन सितारे जमीन पर फ्लॉप हुई या हिट

sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक आमिर खान की फिल्म ने ओपनिंग डे पर सुबह की रिपोर्ट के अनुसार अब तक 11.50 करोड़ की कमाई. हालांकि शाम तक आंकड़ा और बढ़ेगा. इसे धनुष के कुबेरा से बॉक्स ऑफिस पर टक्कर मिल रही है. शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक इस साउथ मूवी ने बढ़त बनाते हुए अब तक 3.65 करोड़ की कमाई कर ली है.

सितारे जमीन पर में ये स्टार्स हैं मौजूद

आमिर खान के नेतृत्व वाली इस फिल्म में जेनेलिया डिसूजा मुख्य भूमिका में हैं. इन दोनों के अलावा इसमें प्रतिभाशाली नवोदित कलाकार भी शामिल हैं. जिसमें अपर्णा पुरोहित, अरौश दत्ता, वेदांत शर्मा, ऋषि शाहनी, डॉली अहलूवालिया तिवारी, गोपी कृष्णन वर्मा, नमन मिश्रा, ऋषभ जैन, आशीष पेंडसे, संवित देसाई, सिमरन, आयुष भानुसाली, गुरपाल सिंह और बृजेंद्र काला शामिल हैं.

सचिन तेंदुलकर ने मूवी की जमकर तारीफ की

भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को भी आमिर खान की सितारे जमीन पर पसंद आई. उन्होंने इसका रिव्यू करते हुए लिखा, “फिल्म बहुत अच्छी लगी… यह मूवी ऐसी है कि आप हंसते-रोते इसको देखेंगे.” तेंदुलकर ने कहा, “मैंने हमेशा कहा है, खेल में हमें कुछ भी सिखाने की शक्ति है. इतने सारे संदेश मिलते हैं. इसमें सभी को एक साथ लाने की शक्ति है.”

यह भी पढ़ें- Friday OTT Releases: इस शुक्रवार एंटरटेनमेंट की होगी बारिश, रिलीज हुई ये धांसू फिल्में-वेब सीरीज

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola