ePaper

Sitaare Zameen Par को ओटीटी पर रिलीज नहीं करने पर आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘125 करोड़ रुपए को मैंने…’

Updated at : 16 Jun 2025 11:12 AM (IST)
विज्ञापन
Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 30

Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 30

Sitaare Zameen Par: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की नई फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ 20 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इसी बीच आमिर इंडिया टीवी के शो ‘आप की अदालत’ में शामिल हुए थे, जहां उन्होंने कई बातों को खुलकर जनता के सामने चर्चा की. साथ ही अपनी फिल्म ओटीटी पर रिलीज नहीं करने की भी वजह बताई है.

विज्ञापन

Sitaare Zameen Par: आमिर खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ 20 जून को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है. यह फिल्म उनकी सुपरहिट फिल्म ‘तारे जमीन पर’ का सीक्वल है, जिसमें एक टिंगू बास्केट बॉल कोच और 10 तूफानी सितारों की कहानी दिखाई जाएगी. इसी बीच आमिर खान इंडिया टीवी के पॉपुलर शो ‘आप की अदालत’ में शामिल हुए, जिसमें उन्होंने कई बातों पर चर्चा की. साथ ही आमिर ने 125 करोड़ रुपए की डील छोड़कर फिल्म को ओटीटी पर रिलीज नहीं करने के पीछे की वजह बताई है. तो आइए जानते है कि अमीर खान ने ऐसा क्यों किया है. 

आमिर खान ने ठुकराया 125 करोड़ की डील 

आमिर खान ने कहा, मैंने ओटीटी पर फिल्म रिलीज करने और 60-125 करोड़ की डील को इंकार कर दिया क्योंकि मैं ओटीटी रिलीज के खिलाफ हूं. मैं थिएटर्स का वफादार हूं क्योंकि मैं आज सिनेमाघरों की वजह से यहां बैठा हूं. आज हमने अपने पैर पर कुल्हाड़ी मार ली है और विंडो को छोटा कर दिया है.’ आमिर ने अपनी बात को एक उदाहरण से समझाते हुए कहा, ‘अगर मैं आपको एक गिलास खरीदने बोलूंगा और अगर आप नहीं लोगे तो मैं बोलूंगा कि 8 हफ्ते बाद आपके घर पर दे दूंगा, तो कोई गिलास क्यों खरीदेगा.’

6 महीने बाद ओटीटी पर आ सकती है फिल्म? 

आमिर ने आगे कहा, ‘अगर आप थिएटर में फिल्म नहीं देखोगे और हम फिल्म को 8 हफ्ते बाद आपके घर ले आयेंगे, तो आप थिएटर क्यों जाओगे. थिएटर का पूरा बिसनेस खत्म हो जाएगा. सिनेमाघर एक जादू है, जहां अंधेरे में 300-400 लोगों के साथ बैठकर हंसते है, रोते है और अगर फिल्म बेकार हुई तो साथ में गाली देते है. मैं बस ये कहना चाहता हूं कि हमें थिएटर में फिल्में देखनी चाहिए. मैंने ओटीटी के सारे ऑफर्स को मना कर दिया. लेकिन अगर 6 महीने बाद यह ओटीटी पर आएगी तो मुझे प्रोब्लम नहीं है. हालांकि मैंने कोई भी डील साइन नहीं की है.’

आमिर खान को है दर्शकों पर भरोसा 

आमिर खान को दर्शकों पर भरोसा है कि उनकी फिल्में देखने के लिए सभी सिनेमाघर आते है और यह फिल्म भी उन्हें बहुत पसंद आएगी. साथ ही फिल्म की कहानी को लेकर ऑटिज्म पर भी बात करते हुए उन्होंने कहा कि हमें अपने बच्चों को छुपाने की जरूरत नहीं है, हमें उनपर गर्व करना चाहिए कि ये हमारा बच्चा है. आपको बता दें, आमिर खान फिल्म में एक बास्केट बॉल के कोच है, जो 10 ऑटिज्म बच्चों को बास्केट बॉल की ट्रेनिंग देते है.

ये भी पढ़ें: Panchayat 4 के झलकियां देख नाखुश हुए कई फैंस, कहा – ‘TMKOC जैसा बना…

ये भी पढ़ें: Squid Game 3 Final Trailer: इस खूनी खेल में प्लेयर 456 खेलेंगे आखिरी दांव, फाइनल ट्रेलर से फैंस की धड़कने हुई तेज

विज्ञापन
Shreya Sharma

लेखक के बारे में

By Shreya Sharma

श्रेया शर्मा पिछले 1साल से प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट बीट पर कार्यरत हैं. टीवी, ओटीटी, फिल्मों, भोजपुरी सिनेमा और सेलिब्रिटी से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. ट्रेंडिंग विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola