Sikandar Lifetime Collection: फ्लॉप हुई सलमान खान की ‘सिकंदर’, फिल्म का बजट 200 करोड़, कमाई महज इतनी?

Author :Divya Keshri
Published by :Divya Keshri
Updated at :22 Apr 2025 12:51 PM
विज्ञापन
Sikandar Online Leak

Sikandar Online Leak

Sikandar Lifetime Collection: एआर मुरुगादॉस निर्देशित फिल्म सिकंदर की कुछ दिनों से कमाई में काफी गिरावट देखी गई है. फिल्म लगातार लाखों में ही बिजनेस कर रही है और वह भी बहुत कम है. सलमान खान की मूवी 30 मार्च को रिलीज हुई थी.

विज्ञापन

Sikandar Lifetime Collection: एक्शन थ्रिलर फिल्म सिकंदर ने बॉक्स ऑफिस पर कोई खास प्रदर्शन नहीं किया. फिल्म ईद पर रिलीज हुई और सिर्फ दो दिन ही इसने ताबड़तोड़ कमाई की. उसके बाद एआर मुरुगादॉस निर्देशित फिल्म का कलेक्शन घटता गया. स्टार पावर के बावूजद फिल्म दर्शकों को इम्प्रेस नहीं कर पाई. फिल्म दुनिया भर में केवल 184 करोड़ ही कमा पाई, जबकि घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 110 करोड़ रुपये का आंकड़ा नहीं पार कर पाई. दूसरी तरफ सनी देओल की जाट और अक्षय कुमार की मूवी केसरी चैप्टर 2 आने के बाद तो सिकंदर का गेम पूरी तरह से ओवर हो गया. अब फिल्म की कमाई बहुत कम हो गई है.

सिकंदर का लाइफटाइम कलेक्शन

सिकंदर में सलमान खान के अलावा रश्मिका मंदाना, काजव अग्रवाल, शरमन जोशी और सत्यराज ने काम किया हैं. इनके होने से फिल्म डूबने से नहीं बच पाई और और इसे आलोचना का सामना करना पड़ा. फिल्म का प्रमोशन जोर-शोर से मेकर्स ने किया, लेकिन इसका फायदा टिकट खिड़की पर नहीं दिखा. फिल्म की नीरस कहानी को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया. अब लगातार कुछ दिनों से मूवी की कमाई लाखों में ही सिमट कर रह गई है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, 23वें दिन फिल्म ने महज 6 लाख रुपये का कलेक्शन किया. इसकी कलेक्शन अब तक सिर्फ और सिर्फ 110.16 करोड़ रुपये हुआ है. 200 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म अपना लागत भी नहीं निकाल पाई.

क्या है सिकंदर का बॉक्स ऑफिस कार्ड

Sikandar Week 1 Collection- 90.25 करोड़
Sikandar Week 2 Collection- 17.55 करोड़
Sikandar Box Office Collection Day 13- 0.3 करोड़
Sikandar Box Office Collection Day 14- 0.4 करोड़
Sikandar Box Office Collection Day 15- 0.6 करोड़
Sikandar Box Office Collection Day 16- 0.29 करोड़
Sikandar Box Office Collection Day 17- 0.27 करोड़
Sikandar Box Office Collection Day 18- 0.06 करोड़
Sikandar Box Office Collection Day 19- 0.15 करोड़
Sikandar Box Office Collection Day 20- 0.05 करोड़
Sikandar Box Office Collection Day 21- 0.09 करोड़
Sikandar Box Office Collection Day 22- 0.13 करोड़
Sikandar Box Office Collection Day 23- 0.06 करोड़

सिकंदर की कुल कमाई- 110.16 करोड़

यहां पढ़ें- Jaat Box Office Collection Day 12: ‘जाट’ की तूफानी कमाई जारी, 12वें दिन भी बरकरार जलवा, क्या बनेगी साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर?

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola