Sikandar Box Office Collection: जाट से आगे फिर भी 15वें दिन खस्ता हुई सलमान खान की 'सिकंदर', जानें टोटल कलेक्शन

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 13 Apr 2025 7:40 PM

विज्ञापन

Sikandar Box Office Collection Day 22

Sikandar Box Office Collection: सलमान खान और रश्मिका मंदाना स्टारर 'सिकंदर' का हाल बॉक्स ऑफिस पर बेहाल हो गया है. 30 मार्च को रिलीज हुई एआर मुरुगादॉस की निर्देशित यह फिल्म अभी तक 150 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं पार कर पाई है. ऐसी में आइए जानते हैं फिल्म के 15वें दिन की कमाई.

विज्ञापन

Sikandar Box Office Collection: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की ‘सिकंदर’ बॉक्स ऑफिस पर लंबे वक्त से जूझते नजर आ रही है. भाईजान इस फिल्म से लंबे वक्त बाद ईद के मौके पर बड़े पर्दे पर वापसी किए हैं. हालांकि, फिल्म उम्मीद के मुताबिक, दर्शकों तक कनेक्ट नहीं कर सकी है और इसी वजह से दिन-ब-दिन इसकी कमाई में गिरावट दर्ज की जा रही है. हाल ही में 10 अप्रैल को सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘जाट’ भी दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई. हालांकि, यह फिल्म भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है और लगभग फ्लॉप होने की कगार पर है. ऐसे में आइए बताते हैं सिकंदर ने 15वें दिन कितने का कारोबार किया है.

सिकंदर के 15वें दिन की कमाई

बड़े बजट की सिकंदर में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल, शरमन जोशी जैसे कलाकार अहम किरदारों में हैं. इस फिल्म का निर्देशन एआर मुरुगादॉस ने किया है. रिलीज से पहले मेकर्स ने फिल्म का जबरदस्त प्रमोशन किया, लेकिन इसके बावजूद 2 हफ्ते में इसकी कमाई खस्ता हो गई है.

15वें दिन के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, महज 36 लाख रुपये का कलेक्शन किया है, जिसके बाद इसकी टोटल कमाई 108.86 करोड़ रुपये हो गई है. अब इन आकंड़ो से एक बात क्लियर है कि फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा पार करने से पहले दम तोड़ देगी.

अबतक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

DayCollection
Day 1₹26.00 करोड़
Day 2₹29.00 करोड़
Day 3₹19.50 करोड़
Day 4₹9.75 करोड़
Day 5₹6.00 करोड़
Day 6₹3.50 करोड़
Day 7₹4.00 करोड़
Day 8₹4.75 करोड़
Day 9₹1.75 करोड़
Day 10₹1.50 करोड़
Day 11₹1.35 करोड़
Day 12₹0.07 करोड़ (7 लाख)
Day 13₹0.03 करोड़ (3 लाख)
Day 14₹0.04 करोड़ (4 लाख)
Day 15₹0.36 करोड़ (36 लाख)

Total Box Office Collection:108.86 करोड़

यह भी पढ़े: Jaat Worldwide Collection Day 3: दुनियाभर में फ्लॉप हुई सनी देओल की ‘जाट’, 3 दिन में 50 करोड़ भी कमाना मुश्किल

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola