Shraddha Kapoor ने अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कर श्री देवी को किया याद, लिखा 'ये आपके लिए'

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 18 Sep 2024 10:28 PM

विज्ञापन

Shraddha Kapoor हाल ही में अमर कौशिक की निर्देशित हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'स्त्री 2' में नजर आई थीं. यह फिल्म रिलीज के बाद ही से बैक टू बैक रिकॉर्ड्स तोड़ रही है.

विज्ञापन

Shraddha Kapoor बॉलीवुड की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार हैं. वह अपने हर किरदार से इस बात को बखूबी साबित करती हैं कि वह कितनी मंझी हुई अभिनेत्री हैं. यही वजह है कि फैन फॉलोइंग के मामले में भी एक्ट्रेस का कोई तोड़ नहीं है. लाखों-करोड़ों लोग एक्ट्रेस से इंस्पायर होते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर इंडस्ट्री में किसे श्रद्धा कपूर अपना इंस्पिरेशन मानती हैं. इस बात का खुलासा उन्होंने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कर की है. इसके नीच उन्होंने कैप्शन में इस बात की पुष्टि की है कि एक्ट्रेस दिवंगत दिग्गज अभिनेत्री श्री देवी को अपनी प्रेरणा मानती हैं.

श्रद्धा कपूर ने श्री देवी के लिए क्या लिखा

श्रद्धा कपूर ने फेमिना इंडिया मैगजीन के कवर फोटो के लिए कुछ ग्लैमरस तस्वीरें शूट की. इन्हीं में से कुछ तस्वीरों को एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए नीचे कैप्शन लिखा कि, “श्री देवी जी- मेरी इंस्पिरेशन. जब भी मैं ड्रेस, बात, वॉक या शूट करती हूं. मैं उस शालीनता के बारे में सोचती हूं, जिसके साथ वह अपने सभी परफॉर्मेंस में नजर आईं. ये आपके लिए.” इस पोस्ट के बैकग्राउंड में श्री देवी की फिल्म चालबाज का गाना ‘ना जाने कहां से आई है’ बज रहा है.

Also Read: Shraddha kapoor सोशल मीडिया की क्वीन बनी स्त्री, पीएम मोदी को पछाड़ कर बनी 3 मोस्ट फॉलोव्ड इण्डियन

Also Read: Shraddha kapoor: स्त्री की कहानी का राज, स्त्री 2 में मिलेगा इन सवालों का जवाब

फैंस ने की तारीफ

श्रद्धा कपूर की इस खूबसूरत पोस्ट पर फैंस की तारीफों का सिलसिला जारी है. जहां एक यूजर ने लिखा कि ‘कोई इतना खूबसूरत कैसे हो सकता है’, दूसरे यूजर ने मजाकियां अंदाज में लिखा कि, ‘खुश तो ऐसी है जैसे बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए.’ इस पर श्रद्धा ने जोर जोर से हंसने वाली इमोजी से रिप्लाई किया.

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola