Shatrughan Sinha: शत्रुघ्न सिन्हा ने की सैफ की AI तस्वीर पोस्ट, तो भड़क उठे फैंस, बोले- शर्म आनी…

Updated:
विज्ञापन
Shatrughan Sinha, Saif Ali Khan and Kareena Kapoor Khan

Shatrughan Sinha, Saif Ali Khan and Kareena Kapoor Khan

Shatrughan Sinha: शत्रुघ्न सिन्हा एक्स अकाउंट पर सैफ अली खान और करीना कपूर की एक AI तस्वीर को शेयर करते हुए ट्वीट किया है, जिसके बाद वह बुरी तरह सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स का शिकार हो गए हैं. आइए बताते हैं ऐसा क्यों.

विज्ञापन

Shatrughan Sinha: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा इस वक्त अपने सोशल मीडिया एक की एक पोस्ट की वजह से बुरु तरह ट्रोल हो रहे हैं. यह तस्वीरें उनकी नहीं, बल्कि पटौदी नवाब सैफ अली खान और करीना कपूर खान की है, जिसमें वह अस्पताल में मुस्कुराते हुए नजर आए हैं. यह तस्वीर असली नहीं, बल्कि एक एआई-जनरेटेड तस्वीर शेयर है, जिसे शेयर करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने सैफ पर हुए हमले के बाद उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना की है. ऐसे में आखिर ऐसा क्या हुआ, जो वह ट्रोलर्स का शिकार हो गए हैं आइए बताते हैं.

यहां देखें शत्रुघ्न सिन्हा का पोस्ट-

Saif ali khan and kareena kapoor khan

शत्रुघ्न सिन्हा ने सैफ-करीना की AI तस्वीर की पोस्ट

शत्रुघ्न सिन्हा ने रविवार की सुबह सैफ और करीना की एक AI तस्वीर शेयर की और नीचे कैप्शन लिखा, “हमारे करीबी, प्रिय और चहेते सैफ अली खान पर हुआ हमला बहुत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. भगवान का शुक्र है कि वह ठीक हो रहे हैं. मेरे हमेशा के पसंदीदा ‘शो मैन’ फिल्म निर्माता राज कपूर की पोती करीना कपूर खान और परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं.”

लोगों से की ये अपील

शत्रुघ्न ने आगे लिखा, “एक विनम्र अपील है कि कृपया ‘आरोप-प्रत्यारोप का खेल’ बंद करें, पुलिस अपना काम अच्छे से कर रही है. हम हमारे सीएम और गृह मंत्री, देवेंद्र फडनवीस की चिंता और तरीकों के लिए उनकी तारीफ करते हैं. आइए मामले को और मुश्किल न बनाएं. मामला जल्द ही सुलझ जाएगा, जितनी जल्दी हो सके उतना अच्छा है. डिप्टी सीएम अजित पवार और हमारे मित्र एकनाथ शिंदे को उनके भले शब्दों, ज्यादा देखभाल और कोशिशों के लिए धन्यवाद.”

ट्रोल का हुए शिकार

शत्रुघ्न सिन्हा की इस ट्वीट पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल क्र रहे हैं. कुछ लोगों का कहना है कि शत्रुघ्न सिन्हा को AI तस्वीर का इस्तेमाल करने की क्या जरुरत थी. तो वहीं, कुछ लोगों ने कहा, ‘शर्म आनी चाहिए कि उन्होंने उनकी हंसती हुई तस्वीर को इस गंभीर वक्त में इस्तेमाल किया. हालांकि, ट्रोलर्स का शिकार होने के बाद एक्टर ने इस AI फोटो को डिलीट कर दिया.

यह भी पढ़े: Hrithik Roshan: एक्टिंग समझने में 25 साल लग गए…, रियाद में मिले जॉय अवार्ड्स पर बोले ऋतिक रोशन

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola