Shaitaan 2 की ये होगी कहानी, इस दिन से फ्लोर पर जाएगी अजय देवगन की फिल्म, नए एक्टर्स की एंट्री तय

Published by : Ashish Lata Updated At : 18 Jun 2025 5:40 PM

विज्ञापन

Shaitaan 2

Shaitaan 2: अजय देवगन, आर माधवन, ज्योतिका और जानकी बोदीवाला स्टारर शैतान ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की. इसकी डरावनी कहानी को दर्शकों से गजब का रिस्पांस मिला. यही वजह है कि जल्द ही शैतान 2 आने वाली है. अब इसकी कहानी से लेकर शूटिंग शेड्यूल तक की डिटेल्स सामने आ गई है.

विज्ञापन

Shaitaan 2: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की साल 2024 में रिलीज हुई सुपरनैचुरल थ्रिलर शैतान बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही. फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया. इसी को देखते हुए मेकर्स ने सीक्वल बनाने का फैसला किया. अब मोस्ट अवेटेड सीक्वल के रिलीज डेट और शूटिंग शेड्यूल को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है.

शैतान 2 में मूल कलाकारों के साथ नए चेहरे भी होंगे शामिल

पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो शैतान 2 में मूल स्टार कलाकारों, अजय देवगन, आर माधवन, ज्योतिका और जानकी बोदीवाला को बनाए रखने के अलावा नए कलाकार भी होंगे. इसके अलावा, काजोल की अपकमिंग रिलीज मां के साथ बड़े पर्दे पर शैतान 2 की ऑफिशियल घोषणा की उम्मीद की जा सकती है.

क्या होगी शैतान 2 की कहानी

शैतान 2 अपनी पिछली किस्त के विपरीत ओरिजनल सब्जेक्ट पर बेस्ड होगा. सुपरनैचुरल ड्रामा फिलहाल लेखन चरण में है. हालांकि आधार तय हो चुका है, लेकिन पहले भाग को लिखने वाले लेखक आमिल कीन खान को अभी फाइनल ड्राफ्ट करना बाकी है. जहां पहला पार्ट आर माधवन की ओर से अभिनीत काले जादूगर वनराज के क्रोध का सामना करने वाले एक परिवार के इर्द-गिर्द घूमता है, सीक्वल कथित तौर पर महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र की बैकग्राउंड पर आधारित होगा, जो बुरी प्रथाओं के लिए बदनाम है.

शैतान 2 की शूटिंग कब से होगी शुरू

विकास बहल सीक्वल का निर्देशन करने के लिए वापस आएंगे. अजय देवगन की गोलमाल फाइव के तुरंत बाद शैतान 2 के 2026 में फ्लोर पर आने की उम्मीद है. फिल्म को इसकी शूटिंग टाइमलाइन और पोस्ट-प्रोडक्शन के आधार पर 2027 में रिलीज करने की योजना है.

अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म

वर्कफ्रंट की बात करें तो अजय देवगन अगली बार सन ऑफ सरदार 2 और दे दे प्यार दे 2 में नजर आएंगे. जहां पहली फिल्म 25 जुलाई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, वहीं दूसरी 14 नवंबर, 2025 को रिलीज होगी. अभिनेता सितंबर/अक्टूबर 2025 तक दृश्यम 3 की शूटिंग शुरू करेंगे और 2 अक्टूबर, 2026 को रिलीज करने का लक्ष्य रखेंगे.

यह भी पढ़ें- Salman Khan On Sikandar Flop: सलमान खान ने सिकंदर की नाकामी के लिए मजे, Video में देखें क्या कहा

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola