Sanam Teri Kasam: फिल्म की सफलता पर हर्षवर्धन राणे ने तोड़ी चुप्पी, कहा- कई बार सक्सेस मिलने में 9 साल लग जाते हैं…
Published by : Divya Keshri Updated At : 11 Feb 2025 10:49 AM
Harshvardhan Rane on Sanam Teri Kasam success
Sanam Teri Kasam: हर्षवर्धन राणे ने फिल्म सनम तेरी कसम की सफलता पर बात कतरते हुए कहा कि, फिल्म दर्शकों की वजह से सफल हो पाई. उन्होंने फिल्म की सफलता का पूरा क्रेडिट अपनी टीम को दिया.
Sanam Teri Kasam: विनय सप्रू और राधिका राव की ओर से निर्देशित फिल्म सनम तेरी कसम की रि-रिलीज ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया. जब यह पहली बार 2016 में रिलीज हुई, तब इसे दर्शकों ने नकार दिया. अब रि-रिलीज में फिल्म ने सिर्फ तीन दिनों में ही अपने ओरिजनल कलेक्शन का 170 प्रतिशत अधिक कमा लिया. टिकट खिड़की पर मूवी शानदार प्रदर्शन कर रही है. चार दिन में मूवी ने 18 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया. हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन स्टारर रोमांटिक फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह देखा जा रहा है. अब फिल्म की सफलता पर एक्टर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.
फिल्म सनम तेरी कसम की सफलता पर हर्षवर्धन राणे ने किया रिएक्ट
हर्षवर्धन राणे ने फिल्म सनम तेरी कसम की सफलता का पूर श्रेय फिल्म की टीम और क्रू को दिया. उन्होंने कहा कि, ”लोगों को कड़ी मेहनत करते रहना चाहिए, रिजल्ट आए या ना आए आपकी मेहनत एक ने एक दिन रंग जरूर लाती है. जिंदगी में आप जब भी कुछ नया करने जाओगे, तो वह टफ होगा. ये तय है.” एक्टर ने बताया कि फिल्म दर्शकों की वजह से सफल हो पाई, जो एंड में आकर किसी भी चीज को जिंदा कर सकते हैं. उन्होंने कहा, ‘हम सभी जितने भी एक्टर हैं, ऑफिस में काम करने वाले या घरों में काम करने वाले, सभी के लिए यह सीख है कि चाहें कितने भी साल निकल जाएं आपको फाइट करते रहना चाहिए. ये भावना मैं आप सबके साथ शेयर करना चाहता हूं कि रोज सुबह उठना है, रोज काम पर जाना है, घर आकर चेक करना है रिजल्ट मिला, नहीं मिला. फिर अगले दिन सुबह उठकर जाना है. हफ्ते में नहीं होगा, महीने में नहीं होगा, छह महीने में नहीं होगा, साल में नहीं होगा. कई-कई इस फिल्म की तरह नौ-नौ साल लग सकते हैं. फिल्म की सफलता मैं अपने फेलो एक्टर्स को डेडिकेट करना चाहता हूं, जिन लोगों ने मेहनत की है, उन्हें डेडिकेट करना चाहता हूं.”
सनम तेरी कसम को किस ओटीटी पर देखें
हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन अभिनीत रोमांटिक ड्रामा सनम तेरी कसम कई ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है. इसे आप जियो सिनेमा, जी5, यूट्यूब और एप्पल टीवी पर देख सकते हैं. हालंकि जियो सिनेमा पर यूट्यूब पर फिल्म को आप फ्री में देख सकते हैं.
यह भी पढ़ें- Sanam Teri Kasam Collection Day 4: नहीं किसी में दम, चौथे दिन भी सनम तेरी कसम ने मचाया गदर, जानें टोटल कलेक्शन
यह भी पढ़ें- Sanam Teri Kasam की सफलता पर जॉन अब्राहम ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हर्षवर्धन राणे, फाइनली तुम्हें तुम्हारा हक मिल गया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










