Sanam Teri Kasam Box Office Day 15: छावा के सामने अब नहीं चल रहा सनम तेरी कसम का जादू, 15वें दिन मूवी ने सिर्फ की थोड़ी सी कमाई

Producer on Sanam Teri Kasam 2
Sanam Teri Kasam Box Office Day 15: फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ ने री-रिलीज में सिनेमाघरों में धूम मचा दिया. फिल्म को 15 दिन हो गए रिलीज हुए. अब 15वें दिन कितनी कमाई हुई, यहां जानिए.
Sanam Teri Kasam Box Office Day 15: हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन की फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ को रिलीज हुओ 15 दिन सिनेमाघरों में हो गए है. रोमांस और इमोशन्स से भरपूर फिल्म साल 2016 में बॉक्स ऑफिसपर सफल नहीं हो पाई थी. हालांकि जब 7 फरवरी 2025 को मेकर्स ने इसे री-रिलीज किया तो, फिल्म ने नया इतिहास रच दिया. फिल्म का निर्देशन राधिका राव और विनय सप्रू ने किया था. आज मूवी एक कल्ट रोमांटिक फिल्म के रूप में दर्शकों के दिलों में जगह बना चुकी है. वहीं, सिनेमाघरों में विक्की कौशल की छावा अच्छी कमाई कर रही. छावा के सामने सनम तेरी कसम की कमाई बहुत ही ज्यादा कम हो गई है.
बॉक्स ऑफिस पर कैसा हाल है सनम तेरी कसम का?
फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ में हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन की कहानी दिखाई गई है. इंदर और सरू की लव स्टोरी ऐसी है, जिसे देखकर फैंस इमोशनल हो जाते हैं. फिल्म की सफलता के बीच मेकर्स इसका दूसरा पार्ट लाने की तैयारी कर रहे हैं. हालांकि ये नहीं पता कि अगले पार्ट में एक्टर के साथ मावरा होंगी या नहीं. पहले पार्ट में मावरा के किरदार की मौत हो गई थी. वहीं, पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने अपने रिलीज के तीसरे शुक्रवार यानी 15वें दिन 25 लाख रुपये का कलेक्शन किया. आइए आपको हर दिन की कमाई के बारे में बताते हैं.
- पहला दिन– 4 करोड़ रुपये
- दूसरा दिन- 5.25 करोड़ रुपये
- तीसरा दिन- 5.75 करोड़ रुपये
- चौथा दिन- 3.15 करोड़ रुपये
- पांचवां दिन- 2.85 करोड़ रुपये
- छठा दिन- 2.75 करोड़ रुपये
- 7वां दिन- 2.40 करोड़ रुपये
- आठवां दिन- 1.25 करोड़ रुपये
- 9वां दिन- 1.50 करोड़ रुपये
- 10वां दिन- 1.60 करोड़ रुपये
- 12वां दिन- 75 लाख रुपये
- 13वां दिन- 65 लाख रुपये
- 14वां दिन- 65 लाख रुपये
- 15वां दिन- 65 लाख रुपये
टोटल कमाई- 33.10 करोड़ रुपये
यह भी पढ़ें- Sanam Teri Kasam 2: मेकर्स ने सनम तेरी कसम 2 को लेकर दिया बड़ा अपडेट, कहा- इंदर की कहानी अगले साल वैलेंटाइन पर…
यह भी पढ़ें- Sanam Teri Kasam की सफलता पर जॉन अब्राहम ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हर्षवर्धन राणे, फाइनली तुम्हें तुम्हारा हक मिल गया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










