Sanam Teri Kasam Box Office Day 12: सनम तेरी कसम ने तुम्बाड के कलेक्शन को छोड़ा पीछे, जानें 12वें दिन कितनी हुई कमाई
Sanam Teri Kasam Box Office Day 12
Sanam Teri Kasam Box Office Day 12: सनम तेरी कसम को रिलीज हुए बॉक्स ऑफिस पर 12 दिन हो गए. फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में चल रही है और दर्शक इसे पसंद कर रहे हैं. फिल्म की कुल कमाई कितनी हो गई, यहां जानें.
Sanam Teri Kasam Box Office Day 12: फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ को साल 2016 में दर्शकों ने भले ही पसंद नहीं किया हो, लेकिन अब इसपर जमकर प्यार लुटा रही है. फिल्म की इमोशनल कहानी दर्शकों के दिलों में उतर गई है. दोबारा रिलीज होने पर दर्शकों ने मेकर्स को निराश नहीं होने दिया और नतीजा बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिला. फिल्म शानदार कमाई कर रही है. हर तरफ सोशल मीडिया पर इस मूवी की ही चर्चा हो रही है. 7 फरवरी को हिमेश रेशमिया की बैडएस रविकुमार और जुनैद खान की लवयापा भी रिलीज हुई थी, लेकिन दोनों फिल्मों को दर्शक नहीं मिले. हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन की फिल्म ने 12वें दिन कितनी कमाई की, यहां देखिए.
तुम्बाड के कलेक्शन को सनम तेरी कसम ने छोड़ा पीछे
राधिका राव और विनय सप्रू की ओर से निर्देशित सनम तेरी कसम के री-रिलीज पर अमिताभ बच्चन ने रिएक्ट किया. जॉन अब्राहम, अर्जुन रामपाल ने हर्षवर्धन राणे के नाम खास पोस्ट भी लिखा. जॉन ने कहा कि, हर्षवर्धन राणे फाइनली तुम्हें तुम्हारा हक मिल गया. एक्टर ने एक इंटरव्यू में बताया कि फिल्म को सक्सेस होने में नौ साल लग गए. मूवी ने ओरजिनिल फिल्म की कमाई के आंकड़े को बहुत पीछे छोड़ दिया है. 12वें दिन का आंकड़ा सामने आ गया है. पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, मूवी दूसरे मंगलवार को भारत में 65 लाख रुपये कमा सकती है. हालांकि ये कमाई के आंकड़े में फेरबदल संभव है.सनम तेरी कसम ने सोहम शाह की फिल्म तुम्बाड के री-रिलीज के आंकड़े को पार कर लिया है. तुम्बाड ने री-रिलीज पर 31.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.
- पहला दिन सनम तेरी कसम का कलेक्शन – 4 करोड़ रुपये
- दूसरा दिन सनम तेरी कसम का कलेक्शन- 5.25 करोड़ रुपये
- तीसरा दिन सनम तेरी कसम का कलेक्शन- 5.75 करोड़ रुपये
- चौथा दिन सनम तेरी कसम का कलेक्शन- 3.15 करोड़ रुपये
- पांचवां दिन सनम तेरी कसम का कलेक्शन- 2.85 करोड़ रुपये
- छठा दिन सनम तेरी कसम का कलेक्शन- 2.75 करोड़ रुपये
- 7वां दिन सनम तेरी कसम का कलेक्शन- 2.40 करोड़ रुपये
- आठवां दिन सनम तेरी कसम का कलेक्शन- 1.25 करोड़ रुपये
- 9वां दिन सनम तेरी कसम का कलेक्शन – 1.50 करोड़ रुपये
- 10वां दिन सनम तेरी कसम का कलेक्शन- 1.60 करोड़ रुपये
- 11वां दिन सनम तेरी कसम का कलेक्शन- 75 लाख
- 12वां दिन सनम तेरी कसम का कलेक्शन- 65 लाख
यह भी पढ़ें- Sanam Teri Kasam 2: मेकर्स ने सनम तेरी कसम 2 को लेकर दिया बड़ा अपडेट, कहा- इंदर की कहानी अगले साल वैलेंटाइन पर…
यह भी पढ़ें- Sanam Teri Kasam की सफलता पर जॉन अब्राहम ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हर्षवर्धन राणे, फाइनली तुम्हें तुम्हारा हक मिल गया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










