Salman Khan: लॉरेंस बिश्नोई को नायक तो सलमान खान को खलनायक बनता देखना चाहते हैं केआरके, कहा 'मैं अपनी फिल्म देशद्रोही 2…'
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 18 Oct 2024 1:49 PM
Salman Khan: सलमान खान की सिक्योरिटी और लॉरेंस बिश्नोई के आतंक के बीच एक्टर केआरके ने लॉरेंस बिश्नोई को अपनी फिल्म देशद्रोही 2 में नायक और सलमान खान को खलनायक की भूमिका निभाने की इच्छा जताई है.
Salman Khan: 12 अक्टूबर को हुए एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद एक बार फिर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और सलमान खान सुर्खियों में बने हुए हैं. सोशल मीडिया से लेकर अखबारों तक दोनों की आए दिन कोई न कोई खबरें सामने आ रही है. इस वक्त लॉरेंस बिश्नोई के लोगों का खतरा बॉलीवुड इंडस्ट्री पर मंडरा रहा है. सलमान खान की भी सिक्योरिटी टाइट कर दी गई है. इसी बीच दोनों को लेकर एक और मामला सामने आया है, जिसमें उनके असल जिंदगी में नायक खलनायक की भूमिका निभाने के बाद पर्दे पर दोनों को आमने सामने देखने की मांग की गई है. यह मांग और किसी ने नहीं बल्कि अपने बयानों के चलते सुर्खियों में रहने वाले एक्टर केआरके यानी कमाल आर खान ने किया है.
देशद्रोही 2 में लॉरेंस बिश्नोई-सलमान खान आएंगे नजर
केआरके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी फिल्म देशद्रोही 2 में लॉरेंस बिश्नोई को मुख्य भूमिका और सलमान खान को तंज कसते हुए विलेन की भूमिका में होने की इच्छा जताई है. उन्होंने लिखा, “मैं अपनी फिल्म देशद्रोही 2 लॉरेंस बिश्नोई को ऑफर करता हूं, क्योंकि वह एक आदर्श नायक की तरह दिखते हैं. वह तब अच्छे दिखेंगे, जब वह फिल्म में वास्तविक एक्शन करेंगे. इसलिए मैं गृहमंत्री कार्यालय से अनुरोध करता हूं कि उन्हें काम करने दिया जाए.” केआरके ने सलमान की ओर भी इशारा किया और कहा कि वह बिश्नोई के खिलाफ खलनायक के रूप में बॉलीवुड सुपरस्टार को कास्ट करना चाहेंगे. जैसा कि उन्होंने पोस्ट किया, “और मैं बुधू से उसी फिल्म में खलनायक की भूमिका निभाने का अनुरोध करूंगा.”
पहले भी लॉरेंस बिश्नोई को ऑफर हुई थी फिल्में
केआरके से पहले फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने भी लॉरेंस को अपनी फिल्म में काम करने की इच्छा व्यक्त की थी. उन्होंने एक्स पोस्ट पर लिखा, “एक वकील से गैंगस्टर बना व्यक्ति एक सुपरस्टार को मारकर हिरण की मौत का बदला लेना चाहता है और चेतावनी के तौर पर अपने 700 लोगों के गिरोह को आदेश देता है, जिसे उसने फेसबुक के जरिए भर्ती किया था कि वे सबसे पहले एक बड़े राजनेता को मारें जो स्टार का करीबी दोस्त है. पुलिस उसे पकड़ नहीं पाती, क्योंकि वह जेल में सरकारी संरक्षण में है और उसका प्रवक्ता विदेश से बोलता है. अगर कोई बॉलीवुड लेखक इस तरह की कहानी लेकर आता है, तो वे अब तक की सबसे अविश्वसनीय और हास्यास्पद कहानी लिखने के लिए उसकी पिटाई करेंगे.”
उन्होंने आगे कहा, “अगर कोई फिल्म सबसे बड़े गैंगस्टर पर आधारित है तो कोई भी फिल्म निर्माता दाऊद इब्राहिम या छोटा राजन जैसे दिखने वाले लड़के को कास्ट नहीं करेगा. यहां मैं एक भी फिल्म स्टार को नहीं जानता जो बी (बिश्नोई) से ज्यादा अच्छा दिखता हो.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










