Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan OTT Release: फिल्म KKBKKJ ओटीटी पर दिखाएगी कमाल? जानें कब और कहां दस्तक देगी मूवी

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan OTT Release: फिल्म किसी का भाई किसी की जान में सलमान खान के अलावा कई बड़े चेहरे नजर आए. मूवी में पूजा हेगड़े, शहनाज गिल, जस्सी गिल, सिद्धार्थ निगम, राघव जुयाल, भूमिका चावला और वेंकटेश दग्गुबाती जैसे बड़े स्टार है.
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan OTT Release: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान ईद पर रिलीज हुई थी. मूवी का जमकर प्रमोशन किया गया, लेकिन फिल्म ने उम्मीद से कम की कमाई की. दर्शकों को फिल्म ने इम्प्रेस नहीं किया और कुछ ही हफ्तों में ये सिनेमाघरों में सिमट कर रह गई. अब ये ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है. अगर किसी वजह से आप इसे थियेटर में नहीं देख पाए है तो आप इसे ओटीटी पर देख सकते है.
फिल्म किसी का भाई किसी की जान में सलमान खान के अलावा कई बड़े चेहरे नजर आए. मूवी में पूजा हेगड़े, शहनाज गिल, जस्सी गिल, सिद्धार्थ निगम, राघव जुयाल, भूमिका चावला और वेंकटेश दग्गुबाती जैसे बड़े स्टार है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब ये जी5 ओटीटी प्लेटफॉर्म को 26 मई 2023 यानी आज से स्ट्रीम की जाएगी. अगर आपने मूवी अभी तक नहीं देखी तो आप इसे आज देख सकते है. अब देखना है ओटीटी पर ये कमाल दिखा पाता है या नहीं.
फरहाद सामजी के निर्देशन में बनी फिल्म किसी का भाई किसी की जान ने बॉक्स ऑफिस पर औसत बिजनेस किया. भारत में इसने 101 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जबकि ग्लोबल लेवल पर कुल 175 करोड़ रुपए का बिजनेस किया. बता दें कि इस फिल्म से सलमान खान ने चार साल बाद बतौर लीड फिल्म में वापसी की. वहीं, उनकी अपमकिंग फिल्मों की बात करें तो वो टाइगर 3 को लेकर चर्चा में है. टाइगर 3, टाइगर फ्रैंचाइज़ी का तीसरा पार्ट है और इस साल रिलीज़ होने वाली है. सलमान और कैटरीना कैफ वाईआरएफ जासूस ब्रह्मांड की पांचवीं किस्त में अपनी भूमिका को फिर से निभाएंगे. इसके अलावा वो बजरंगी भाईजान 2 भी फैंस के लिए लेकर आ रहे है.
Also Read: IPL 2023 की क्लोजिंग सेरेमनी में ये बॉलीवुड स्टार्स बिखेरेंगे जलवा, Divine-King मचाएंगे धमाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










