VIDEO: अब गैलेक्सी अपार्टमेंट में पर नहीं मार पाएगा कोई परिंदा, सलमान खान के घर में लगे बुलेटप्रूफ शीशे
Published by : Ashish Lata Updated At : 07 Jan 2025 2:00 PM
salman khan bulletproof house
Salman Khan: बॉलीवुड के सिकंदर सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. उनके घर को बुलेटप्रूफ शीशे और इलेक्ट्रिक फेंसिंग से मजबूत किया गया है.
Salman Khan: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान किसी न किसी वजह से अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं. लॉरेंस बिश्नोई से मिली धमकी और उनके करीबी दोस्त और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद एक्टर की सिक्योरिटी को टाइट कर दिया गया है. अब सिकंदर स्टार के घर यानी गैलेक्सी अपार्टमेंट भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है. उनके घर को बुलेटप्रूफ शीशे और इलेक्ट्रिक फेंसिंग से मजबूत किया गया है.
गैलेक्सी अपार्टमेंट में लगाए गए बुलेटप्रूफ शीशे
सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के कई वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. तसवीरों में अपार्टमेंट के रेलिंग में नीले रंग के बुलेटप्रूफ शीशे दिखाई दे रहे हैं. कुछ कर्मचारी लगातार वहां काम कर रहे हैं. यही नहीं किसी भी संदिग्ध गतिविधि का पता लगाने के लिए हाई रिजॉल्यूशन वाले सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं.
सलमान खान के घर के बाहर हुई थी फायरिंग
दरअसल 14 अप्रैल को बाइक सवार दो लोगों ने सलमान खान के घर के बाद चार राउंड फायरिंग कर फरार हो गए थे. इस घटना की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने ली. जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई का सलमान खान के साथ काफी लंबे समय से विवाद चल रहा है और वह उन्हें कई बार धमकी दे चुका है. उनकी लड़ाई साल 1998 के ब्लैकबक शूटिंग मामले से शुरू हुआ, जिसमें सलमान खान को दोषी ठहराया गया था. बिश्नोई समुदाय काले हिरण को पवित्र मानता है और लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान को निशाना बनाने की कसम खाई है.
यह भी पढ़ें- Sikander Teaser: सलमान खान के एक्शन सीक्वेंस ने सिंकदर के टीजर को बनाया ब्लॉकबस्टर, फैंस बोले- बवाल होने..
यह भी पढ़ें- Sikandar: सलमान खान की फिल्म सिकंदर 1000-2000 नहीं, बल्कि इतने स्क्रीन पर होगी रिलीज, ईद पर होगा बड़ा धमाका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










