Baba Siddiqui की हत्या पर सलीम खान ने तोड़ी चुप्पी, कहा- सलमान खान का कोई लेना-देना नहीं…
Published by : Divya Keshri Updated At : 19 Oct 2024 9:43 AM
Salman Khan and Salman Khan
बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सलमान खान सुर्खियों में बने हुए है. उनकी मौत की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने एक फेसबुक पोस्ट के जरिए ली. अब सलीम खान ने बाबा सिद्दीकी की हत्या पर अपनी प्रतिक्रिया दी.
Salim Khan on Baba Siddiqui Murder: जब से एनसीपी नेता और बाबा सिद्दीकी की हत्या हुई है, तब से ही पुलिस ने सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी. लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने हत्या की जिम्मेदारी ली और उसके बाद सवाल उठने लगे कि सलमान की वजह से उनकी हत्या हुई. सिद्दीकी का सलमान और उनके परिवार से काफी गहरा रिश्ता था. ऐसे में उनकी मौत पर खान परिवार सदमे में है. अब सलमान के पिता सलीम खान ने बाबा सिद्दीकी की हत्या पर चुप्पी तोड़ी है.
बाबा सिद्दीकी की हत्या पर क्या बोले सलीम खान
सलमान खान के पिता सलीम खान ने बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद पहली बार इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है. एबीपी न्यूज से बातचीत में सलीम खान ने कहा, ”मुझे नहीं लगता कि इससे कोई ताल्लुक है. बाबा सिद्दीकी का इससे क्या ताल्लुक हो सकता है.” उन्होंने आगे कहा कि, अगर लॉरेंस विश्नोई गैंग इस मर्डर में सामिल है तो, एक अलग मुद्दा हो सकता है, खासकर प्रॉपर्टी विवाद और सलमान से इसका कोई लेना-देना नहीं है. उन्होंने कहा कि फैमिली इस बात को लेकर कंफ्यूजन में है कि ये कनेक्शन कैसे बन गया.
सलमान खान को मिली धमकी
वहीं, बीते दिन मुंबई ट्रैफिक कंट्रोल रूम के वॉट्सऐप हेल्पलाइन पर एक मैसेज आया. मैसेज में वॉर्निंग दी गई कि अगर सलमान खान जिंदा रहना चाहते हैं और बिश्नोई से अपनी दुश्मनी खत्म करना चाहते हैं तो उन्हें 5 करोड़े रुपए देना होगा. आगे उस मैसेज में लिखा हुआ था कि अगर उन्होंने पैसे नहीं दिए तो सलमान खान की हालत बाबा सिद्दीकी से भी खराब कर दी जाएगी. बता दें कि 12 अक्टूबर की रात बाबी सिद्दीकी की हत्या गोलीमार कर की गई थी.
Also Read– Salim Khan का लॉरेंस बिश्नोई गैंग को जवाब, सलमान नहीं मांगेगा माफी, उसको नहीं शौक जानवर मारने का
Also Read– Bigg Boss 18: ‘मेरे ऊपर भी बहुत सारे लांछन लगाए गए…’, शो के दौरान ऐसा क्यों कहा सलमान खान ने?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










