Saiyaara Worldwide Collection: अहान-अनीत की 'सैयारा' दुनियाभर में हिट या फुस्स? टोटल कलेक्शन में हुआ 150 करोड़ पार
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 22 Jul 2025 7:29 PM
Saiyaara Box Office Collection Day 17
Saiyaara Worldwide Collection: मोहित सूरी की फिल्म 'सैयारा' ने महज चार दिनों में 150 करोड़ का आंकड़ा वर्ल्डवाइड पार कर लिया है. ऐसे में जानिए फिल्म की कहानी, कास्टिंग और बॉक्स ऑफिस की पूरी रिपोर्ट.
Saiyaara Worldwide Collection: मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म “सैयारा” ने महज चार दिनों में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर यह फिल्म 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों में शामिल हो चुकी है. रिलीज के पहले ही दिन से फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिला और भारत भर में हाउसफुल शोज़ देखने को मिले. पहले दो दिनों में फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 48 करोड़ की कमाई की थी, जबकि रविवार को 35 करोड़ और सोमवार को 24 करोड़ जोड़कर कुल भारत कलेक्शन 107.25 करोड़ हो चुका है. अब फिल्म ने वर्ल्डवाइड कितना कमाया, आइए बताते हैं.
सैयारा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने महज 4 दिनों में 151 करोड़ की वर्ल्डवाइड कमाई कर ली है. इस तरह “सैयारा” ने सनी देओल की ‘जाट’ (118 करोड़) और अक्षय कुमार की ‘केसरी 2’ (145 करोड़) को भी पीछे छोड़ दिया है.
सैयारा की दिल छू लेने वाली कहानी
“सैयारा” की कहानी एक युवा पत्रकार वाणी बत्रा और एक स्ट्रगलिंग सिंगर कृष कपूर के बीच जन्मे रिश्ते पर आधारित है. फिल्म में इमोशन, म्यूजिक और रिलेशनशिप का बेहतरीन मेल दिखाया गया है, जो आज की जनरेशन को गहराई से छू रहा है.
फिल्म के लिए अनीत पड्डा हुईं कास्ट?
अनीत पड्डा के कास्टिंग को लेकर मोहित सूरी ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें ऐसी एक्ट्रेस चाहिए थी जो नेचुरल हो, 20–22 साल की हो और बिना कॉस्मेटिक सर्जरी के अपने लुक्स में रियल लगे.इस परफेक्ट चेहरे की तलाश में मोहित को 4 से 5 महीने लगे और जब अनीत सामने आईं, तो उन्हें तुरंत समझ आ गया कि वही वाणी बत्रा हैं.
बता दें कि अनीत फिल्म में अमृतसर की एक मिडिल क्लास पंजाबी लड़की के किरदार में नजर आई हैं, जो अपनी सादगी और सच्चाई से दर्शकों के दिल में उतर गई हैं.
यह भी पढ़े: Son Of Sardaar 2 में न होने पर छलका संजय दत्त का दर्द? बोले- इसे हम एकसाथ करते…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










