Saif Ali Khan Health Update: सैफ को इस दिन अस्पताल से मिलेगा डिस्चार्ज, घायल एक्टर ने डॉक्टर्स से पूछा था ये सवाल
Saif Ali Khan Health Update
Saif Ali Khan Health Update: सैफ अली खान अब खतरे से बाहर हैं और धीरे धीरे ठीक हो रहे हैं. एक्टर का इलाज करने वाले डॉक्टर ने खुलासा किया कि वह शेर की तरह चलकर आए थे. उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें कब डिस्चार्ज मिलेगा.
Saif Ali Khan Health Update: सैफ अली खान पर बीते दिनों एक अज्ञात शख्स ने घर में घुसकर चाकू से हमला कर दिया था. हालांकि अब एक्टर खतरे से बाहर हैं और ठीक हो रहे हैं. अभिनेता का बांद्रा के लीलावती अस्पताल में इलाज चल रहा है. परिवार के सदस्य लगातार उनसे मिलने पहुंच रहे हैं. हाल ही में, अस्पताल के मुख्य परिचालन अधिकारी डॉ. नीरज उत्तमानी ने सैफ का हेल्थ अपडेट फैंस संग शेयर किया. उन्होंने कहा कि एक्टर अब बिल्कुल ठीक है.
सैफ अली खान की कैसी है तबीयत
प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉक्टर ने मीडिया से कहा, “सैफ अली खान जब अस्पताल आए थे, मैं वो डॉक्टर हूं, जो उनको मिला था. एक्टर अपने बेटे तैमूर के साथ शेर की तरह चलकर आए. वह एक असली हीरो हैं. उनकी हेल्थ की बात करें तो वह अब बिल्कुल ठीक है. उन्हें आईसीयू से जेनरल रूम में शिफ्ट किया जा रहा है. जिसके बाद मुंबई पुलिस इस दुखद घटना के बाद अभिनेता का बयान दर्ज करने के लिए उनसे पूछताछ करने के लिए अस्पताल जाएगी.
2-3 दिनों में अस्पताल से मिलेगी छुट्टी
डॉक्टरों ने बताया कि चूंकि सैफ अली खान की पीठ में भी चाकू मारा गया था, इसलिए उनके घावों को ठीक होने में कुछ समय लगेगा. इसलिए, अभिनेता को लगभग एक सप्ताह के लिए कंप्लीट बेड रेस्ट पर रखा जाएगा. हालांकि 2-3 दिन में उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी. डाक्टर ने यह भी खुलासा किया कि जब सैफ आए तो उन्होंने पूछा कि मैं फिल्में तो कर पाऊंगा ना. वहीं उन्होंने जिम जाने को लेकर भी सवाल किया. एक्टर
सैफ अली खान के साथ क्या हुआ था
16 जनवरी की देर रात देवरा अभिनेता जब अपने घर पर थे, तो एक अज्ञात शख्स चोरी के इरादे से घुस गया और हाथापाई में वह घायल हो गए. प्रारंभिक जांच से पता चला है कि हमलावर चोरी करने के इरादे से आए थे और भागने के समय उसने सीढ़ी का इस्तेमाल किया. मुंबई पुलिस ने शहर भर के तकनीकी डेटा और मुखबिरों पर भरोसा करते हुए एक व्यापक तलाशी अभियान चलाया, जो लगभग 30 घंटे तक चला. पुलिस ने अब चाकूबाजी मामले में मुख्य संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है. इस घटना ने अभिनेता की सुरक्षा को लेकर पूरे देश में व्यापक चिंता पैदा कर दी है.
यह भी पढ़ें- Saif Ali Khan Attack: मुंबई पुलिस ने संदिग्ध को किया गिरफ्तार, वारदात से पहले शाहरुख खान के घर भी हुई थी रेकी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









