Gadar 2 में सनी देओल को टक्कर देगा यह खतरनाक विलेन, अमरीश पुरी की लेगा जगह?

‘गदर: एक प्रेम कथा’ के बाद निर्देशक अनिल शर्मा गदर 2 लेकर आ रहे है. बड़े पर्दे पर एक बार फिर से सनी देओल और अमीषा पटेल की जोड़ी साथ में दिखेंगी. फिल्म को लेकर नया अपडेट आया है. रिपोर्ट्स की मानें तो इसमें विलेन के रोल में एक खास शख्स दिखेगा.
‘गदर: एक प्रेम कथा’ जब रिलीज हुई थी तो इसने सिनेमाघर में तहलका मचा दिया था. निर्देशक अनिल शर्मा 22 साल बाद गदर 2 (Gadar 2) लेकर आ रहे है. इस बार फिल्म में जहां कुछ पुराने चेहरे दर्शक मिस करेंगे तो कुछ नये चेहरे भी दिखेंगे. मूवी में खलनायक की भूमिका रोहित चौधरी निभा रहे है. हालांकि उनका किरदार छोटा सा है, लेकिन अब इसे बढ़ा दिया गया है. रोहित ने इसपर बात की है.
गदर 2 में रोहित चौधरी एक अहम किरदार निभाते दिखेंगे. एक मीडिया पोर्टल से बातचीत में एक्टर ने कहा, निर्देशक अनिल और वह लंबे समय से दोस्त है. अनिल ने एक दोस्त के तौर पर उन्हें फिल्म में एक छोटा सा रोल ऑफर किया था, लेकिन उनका रोल एक पूरा किरदार बन गया. उन्होंने बताया कि वो कहानी के दूसरे खलनायक है. उन्हें ये रोल प्ले करने में काफी मजा आया. रोहित ने कहा कि उन्हें खुशी है कि ये रोल फिल्म में बढ़ाया गया.
रोहित चौधरी ने ये भी बताया कि निर्देशक अनिल शर्मा को उनका काम पसन्द आया इसलिए उनका रोल बढ़ाया गया. इस पूरी गदर यात्रा की यही विशेषता रही है. इसके अलावा वो फिल्म अपने 2 में भी एक मुक्केबाज के रोल में नजर आएंगे. बता दें कि ‘गदर: एक प्रेम कथा’ में अमरीश पुरी विलेन के रोल में दिखे थे. हालांकि एक्टर का 2005 में निधन हो गया था. वहीं, गदर 2 में इस बार विलेन के रोल में मनीष वाधवा भी दिखेंगे.
Also Read: Gadar 2 में नहीं चलेगा इन 4 एक्टर्स का जादू, अमरीश पुरी की जगह सनी देओल के लिए मुश्किल खड़ा करेगा ये विलेन
‘गदर’ में तारा सिंह के दोस्त दरमियान सिंह का किरदार निभाने वाले विवेक शौक भी फिल्म में नहीं दिखेंगे. विवेक अब इस दुनिया में नहीं है. उनका निधन साल 2011 में हार्ट अटैक की वजह से हो गया था. वहीं, फिल्म में न्यूजपेपर एडिटर के कैरेक्टर में नजर आए मिथलेश चतुर्वेदी को भी आप मूवी में मिस करेंगे. उनका निधन पिछले साल ही हुआ है. इसके अलावा ओम पुरी जिन्होंने फिल्म में नैरेशन दिया था, अब वो भी हमारे बीच नहीं है. उनका निधन साल 2017 में हुआ था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










