Amitabh bachchan की वजह से जब रेखा ने जया को लगा लिया था गले, कुछ ऐसा था अभिषेक की मम्मी का रिएक्शन
Published by : Divya Keshri Updated At : 26 Jul 2024 12:19 PM
Jaya bachchan Rekha
अमिताभ बच्चन, रेखा और जया एक ही फ्रेम में बहुत कम दिखे हैं. एक ऐसा मौका आया था, जब रेखा इतनी ज्यादा खुश हो गई थी, वो जया बच्चन को गले लगाने दौड़ पड़ी थी. इसके पीछे की वजह हम आपको बताते हैं.
अमिताभ बच्चन, रेखा और जया सालों पहले फिल्म सिलसिला में साथ नजर आए थे. फिल्म हिट हुई थी और तीनों की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था. इस फिल्म के बाद बिग बी और रेखा ने फिर कभी स्क्रीन दोबारा शेयर नहीं किया. वहीं, सालों बाद एक ऐसा पल आया था, जिसमें रेखा और जया को एक ही फ्रेम में देखकर फैंस काफी खुश हो गए थे. एक अवॉर्ड शो में बिग बी, जया और रेखा तीनों शामिल हुए थे. इस दौरान एक ऐसा पल आया, जिसमें रेखा दौड़कर जया के पास आती है और उन्हें गले लगा लेती है.
जब जया बच्चन को गले लगाने दौड़ पड़ी थीं रेखा
दरअसल, साल 2015 में एक अवॉर्ड शो में अमिताभ बच्चन को फिल्म पीकू के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला. इस दौरान स्टेज से सुभाष घई ने बिग बी का नाम अनाउंस किया. जैसे ही एक्टर का नाम अनाउंस हुआ, रेखा और जया अपनी सीट से उठी. बिग बी अवॉर्ड लेने के लिए स्टेज की ओर गए. तभी रेखा दौड़कर एक्ट्रेस के पास आई और उनके गले लग गई. उस समय जया को समझ नहीं आया कि इसपर क्या रिएक्ट करें. इस दौरान मिसेज बच्चन के चेहरे का एक्सप्रेशन देखने लायक था. जिसके बाद दोनों ने बिग बी को अवॉर्ड लेते देखा. उस समय रेखा का यूं जया को गले लगाना सुर्खियों में छा गया था.
रेखा और अमिताभ बच्चन की लव स्टोरी
रेखा और अमिताभ बच्चन आखिरी बार फिल्म सिलसिला में साथ में नजर आए थे. सिलसिला के अलावा दोनों ने मिस्टर नटवरलाल, मुकद्दर का सिकंदर, गंगा की सौगंध जैसी मूवीज में काम किया था. दोनों की लव स्टोरी आज भी फिल्म इंडस्ट्री में सुनने को मिल जाएगी. हालांकि बिग बी ने कभी भी रेखा के साथ अपने रिश्ते को लेकर बात नहीं की. वहीं, कहा जाता है कि सिलसिला के बाद दोनों का रिश्ता टूट गया था. वहीं, जया बच्चन और अमिताभ बच्चन की शादी साल 1973 में हुई थी. उनके दो बच्चे है- अभिषेक बच्चन और श्वेता बच्चन. जया और बिग बी ने कई फिल्मों में साथ काम किया है, जिसमें शोले, जंजीर, अभिमान, सिलसिला जैसी मूवीज शामिल है.
Entertainment Trending Videos
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










