बॉलीवुड का धमाका पाकिस्तान में, बैन के बावजूद धुरंधर 2 देख रहे दर्शक

Updated:
विज्ञापन

Dhurandhar 2 In Pakistan

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Dhurandhar 2 In Pakistan: ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ रही है. बैन के बावजूद पाकिस्तान में फिल्म का पायरेटेड वर्जन लीक हो गया. डायरेक्टर आदित्य धर ने फैंस से अपील की कि वे स्पॉइलर से बचें और फिल्म का आनंद थिएटर में लें.

विज्ञापन

Dhurandhar 2 In Pakistan: आदित्य धर की ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज होते ही भारत में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया, लेकिन इसके साथ ही एक चौंकाने वाली खबर भी सामने आई. बैन के बावजूद फिल्म का पायरेटेड वर्जन पाकिस्तान में लीक हो गया है, और लोग धड़ल्ले से रणवीर सिंह की फिल्म का आनंद ले रहे हैं. सोशल मीडिया पर इसकी कई तस्वीरें और स्क्रीनशॉट्स वायरल हो रहे हैं, जिसमें पाकिस्तानी दर्शक फिल्म के रोमांचक और खतरनाक सीन का मजा लेते दिख रहे हैं.

विज्ञापन

पाकिस्तान में फिल्म का पायरेटेड वर्जन

हाल ही में एक चौंकाने वाली खबर आई कि बैन के बावजूद फिल्म का पायरेटेड वर्जन पाकिस्तान में लीक हो गया है. एक्स पर कई तस्वीरें और स्क्रीनशॉट्स वायरल हो रहे हैं, जिसमें लोग फिल्म का आनंद लेते दिख रहे हैं. रिसर्च कंसल्टेंट आदित्य राज कौल ने एक पाकिस्तानी पत्रकार की पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि फिल्म का पायरेटेड वर्जन पाकिस्तान में उपलब्ध हो चुका है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी लोग भारतीय सिनेमा का मजा लेते हैं, चाहे फिल्म किसी भी विषय पर आधारित हो.

आदित्य धर ने की थी फैंस से अपील

फिल्म की रिलीज से पहले डायरेक्टर आदित्य धर ने फैंस से अपील की थी कि वे ऑनलाइन स्पॉइलर न देखें और फिल्म को थिएटर में अनुभव करें. उन्होंने कहा कि ‘धुरंधर’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक साझा अनुभव है. उन्होंने दर्शकों से यह भी कहा कि फिल्म के क्रेडिट्स खत्म होने तक अपनी सीट न छोड़ें, शायद यह ‘धुरंधर 3’ की ओर इशारा था.

बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई

‘धुरंधर 2’ ने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बनाया और दर्शकों का ध्यान खींचा. फिल्म में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन और सारा अर्जुन की एक्टिंग, बैकग्राउंड स्कोर और डायरेक्शन को खूब सराहा गया. फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 145.55 करोड़ की कमाई करके बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड बनाया.

यह भी पढ़ें: ध्रुव राठी ने आदित्य धर पर साधा निशाना, कहा ‘धुरंधर 2’ है प्रोपेगेंडा फिल्म

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola