Randeep Hooda Net Worth: कितने करोड़ के मालिक हैं रणदीप हुड्डा, जाट में विलेन बन सनी देओल के उड़ाएंगे होश

Randeep Hooda Net Worth
Randeep Hooda Net Worth: 10 अप्रैल को रिलीज हो रही फिल्म जाट में रणदीप हुड्डा विलेन के रूप में नजर आएंगे. वह सनी देओल के साथ दमदार एक्शन करेंगे. आइये एक नजर उनकी नेटवर्थ पर डालते है.
Randeep Hooda Net Worth: गोपीचंद मालिनेनी की ओर से निर्देशित एक्शन फिल्म ‘जाट’ 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. इस फिल्म में सनी देओल के साथ रणदीप हुड्डा नजर आने वाले हैं. रणदीप रणतुंगा का किरदार निभा रहे हैं, जो एक खतरनाक विलेन है. उनकी और सनी पाजी के एक्शन सीन्स देखने के लिए फैंस सुपरएक्साइटेड हैं. आइये एक नजर एक्टर के नेटवर्थ पर डालते हैं.
कितने करोड़ के मालिक हैं रणदीप हुड्डा
दैनिक भास्कर के अनुसार, रणदीप एक फिल्म का 2 से 3 करोड़ रुपये तक फीस लेते है और ब्रांड एंडोर्समेंट से 50 लाख सिर्फ एक महीने में कमाते है. उनकी नेटवर्थ लगभग 80 करोड़ रुपये बताई जा रही है. उनके पास मर्सिडीज बेंज GL 350 CDI, वोल्वो V90, महिंद्रा विंटेज विली जीप 4×4 और महिंद्रा बोलेरो जैसी महंगी और विंटेज गाड़िया है. 2017 में उन्होंने फिटनेस और सप्लीमेंट कंपनी बॉडी बिल्डिंग इंडिया के साथ ‘जिम 99’ फ्रेंचाइजी शुरू की.
घुड़सवारी के शौकीन है रणदीप हुड्डा
रणदीप हुड्डा का मुंबई के पॉर्श इलाके वर्सोवा में 10 करोड़ का बंगला है. साल 2013 में उन्होंने रॉयल रोस्टर्स नामक पोलो टीम को खरीदा. गोल्डन ग्रीन्स गोल्फ कोर्स के साथ गुरुग्राम में एक लाइफस्टाइल स्पोर्ट्स और एडवेंचर डेस्टिनेशन का निर्माण किया. 300 एकड़ में बना यह गुड़गांव पोलो और इक्वेस्ट्रियन क्लब इंडिया का पहला प्राइवेट क्लब है. इसके अलावा रणदीप को घुड़सवारी का भी शौक है. उन्होंने 2019 में इक्वेस्ट्रियन नेशनल चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया था. उनके पास 6 घोड़े है.
यह भी पढ़ें- Sunny Deol ने बॉलीवुड के मुकाबले साउथ की फिल्में ब्लॉकबस्टर होने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- वह भूल जाते हैं कि…
यह भी पढ़ें- Sikandar Villain Sathyaraj Net Worth: कितने करोड़ के मालिक हैं सत्यराज, सलमान खान संग करेंगे एक्शन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










