रणदीप हुड्डा ने Mary Kom फेम लिन लैशराम के साथ किया रिलेशनशिप कंफर्म, जानिए कौन है ये हसीना

Published by : Divya Keshri Updated At : 28 Oct 2022 1:48 PM

विज्ञापन

रणदीप हुड्डा फिल्म मैरी कॉम फेम एक्ट्रेस लिन लैशराम को डेट कर रहे है. उन्होंने अपने लेटेस्ट पोस्ट से खुलासा कर दिया है. तसवीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. लिन मणिपुर से है और उन्होंने कुछ फिल्मों में काम किया है.

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) एक बेहतरीन कलाकार है. रणदीप अपनी दमदार एक्टिंग का लोहा मनवा चुके है. इस बीच एक्टर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में है. रणदीप ने अपने रिलेशनशिप स्टेटस का खुलासा कर दिया है. वो मैरी कॉम फेम एक्ट्रेस लिन लैशराम (Lin Laishram) को डेट कर रहे है. दिवाली पर एक्टर ने तसवीरें पोस्ट की है.

रणदीप हुड्डा इसे कर रहे डेट

रणदीप हुड्डा ने दिवाली पर अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. तसवीरों में रणदीप, लिन लैशराम के साथ खड़े दिख रहे है. दोनों ने दाया वाली थाल पकड़ी और कैमरे को देखकर मुस्कुराते हुए पोज दे रहे है. अन्य तसवीरों में एक्टर के माता-पिता भी दिख रहे है. फोटोज में कपल साथ में काफी अच्छे लग रहे है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, रणदीप हुड्डा ने पहली बार साल 2021 में लिन लैशराम के बर्थडे पर पोस्ट किया था. एक खूबसूरत तसवीर शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा था, ‘धूप में मुस्कुराते रहो..हमेशा हैप्पी बर्थडे. रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों को 2018 में एक स्टेडियम में साथ देखा गया था, जिसके बाद से ही उनके डेटिंग की खबरें सामने आने लगी थी.

https://www.instagram.com/p/CkG6MZCSOvM/?hl=en
जानें कौन है लिन लैशराम

लिन लैशराम रंगून, ओम शांति ओम और मैरी कॉम जैसी फिल्मों में काम कर चुकी है. लिन मणिपुर की रहने वाली है. इंस्टाग्राम पर उनकी एक से बढ़कर एक तसवीरें मौजूद है. इंस्टा पर उन्हें 81.9K फॉलोअर्स है. लिन वेस्टर्न से लेकर एथनिक हर लुक में काफी खूबसूरत लगती है. लिन के इंस्टा पर रणदीप के साथ उनकी फोटोज है.

https://www.instagram.com/p/Cjkl9X3tyW-/
नीतू चंद्रा को डेट कर चुके है एक्टर

गौरतलब है कि लिन लैशराम से पहले रणदीप हुड्डा एक्ट्रेस नीतू चंद्रा को डेट कर रहे थे. दोनों काफी समय तक रिलेशनशिप में रहे थे. हालांकि कुछ समय बाद दोनों ने अपना रास्ता अलग कर लिया था. वहीं, फिल्मों की बाद करें तो एक्टर फिल्म ‘स्वतंत्र वीर सावरकर’ में नजर आएंगे. इसमें वो स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर के किरदार में दिखेंगे. फिल्म से उनका पहला लुक शेयर किया गया था. फिल्म का निर्देशन महेश मांजरेकर कर रहे है और इसके प्रोड्यूसर संदीप सिंह और आनंद पंडित है.

Also Read: Bigg Boss 16 में हुई सलमान खान की वापसी, एक्टर ने सुंबुल को जमकर लगाई लताड़, बोले- मां-बाप की तो बात…

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola